जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नौकरी का शानदार मौका! HLL Lifecare में चीफ मैनेजर समेत कई पद खाली, 18 नवंबर तक करें अप्लाई

HLL Lifecare Job: एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने अपने विभिन्न विभागों में निश्चित अवधि अनुबंध के आधार पर मुख्य प्रबंधक (चीफ मैनेजर) सहित अलग-अलग कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए रिक्तियों की घोषणा की है.

Author
07 Nov 2026
( Updated: 07 Nov 2026
03:40 PM )
नौकरी का शानदार मौका! HLL Lifecare में चीफ मैनेजर समेत कई पद खाली, 18 नवंबर तक करें अप्लाई
Image Source: IANS
Advertisement

HLL Lifecare Job: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. दरअसल, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने अपने विभिन्न विभागों में निश्चित अवधि अनुबंध के आधार पर मुख्य प्रबंधक (चीफ मैनेजर) सहित अलग-अलग कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए रिक्तियों की घोषणा की है.

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की ओर से जारी 10 रिक्तियों में मुख्य प्रबंधक (बायोमेडिकल) का 1, संचालन प्रबंधक (बायोमेडिकल) का 1, संचालन प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) का 1, संचालन प्रबंधक (मैकेनिकल) का 1, सह-प्रबंधक (बायोमेडिकल) के 3, सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल) के 2 और सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल/स्ट्रक्चरल) का 1 पद शामिल हैं.

18 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.

Advertisement

के. अन्नामलाई ने लोगों से की खास अपील, बोले- दिवाली पर जमकर पटाखे जलाएं, शिवकाशी के उद्योग को दें सहारा

पदों के अनुसार क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मुख्य प्रबंधक (बायोमेडिकल) के लिए बीई/बीटेक (बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन) होना चाहिए.
वहीं, संचालन प्रबंधक (बायोमेडिकल) के लिए बीई/बीटेक (बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन) या बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा या आवश्यकता के अनुसार कोई अन्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
संचालन प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल में बीई/बीटेक या इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) में डिप्लोमा और संचालन प्रबंधक (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल में बीई/बीटेक या इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) में डिप्लोमा होना जरूरी है.
इसके अलावा, सह-प्रबंधक (बायोमेडिकल) के लिए बीई/बीटेक (बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन) या बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा या आवश्यकता के अनुसार कोई अन्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल) के लिए सिविल में बीई/बीटेक या इंजीनियरिंग (सिविल) में डिप्लोमा और सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल/स्ट्रक्चरल) के लिए बीई/बीटेक (सिविल) या इंजीनियरिंग (सिविल) में डिप्लोमा होना चाहिए... इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास योग्यता-प्राप्ति के बाद पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में निर्धारित एक से 10 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.

37 से 47 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 37 से 47 वर्षों के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

Advertisement

कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी?

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची, चिकित्सा परीक्षण आदि के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को पदों के अनुसार 25,000 से 80,000 रुपये तक बेसिक सैलरी प्रति माह मिलेगी. इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

इन शहरों में मिलेगी पोस्टिंग

Advertisement

चयनित कैंडिडेट्स की पोस्टिंग पदों के अनुसार हैदराबाद, राजस्थान, चेन्नई, चंडीगढ़, गुवाहाटी, लखनऊ, झारखंड, विजयवाड़ा, राजकोट और फरीदकोट में की जाएगी. ऐसे में संबंधित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Input - IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें