जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

10वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्री वालों तक के लिए मौका, DCIL में निकली 28 पदों पर भर्ती

DCIL Recruitment 2026: इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद प्रशिक्षण अवधि के दौरान ट्रेनी मरीन इंजीनियरों को 25,000 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड और 600 रुपए प्रतिदिन का भोजन भत्ता दिया जाएगा.

Author
23 Oct 2026
( Updated: 23 Oct 2026
04:25 PM )
10वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्री वालों तक के लिए मौका, DCIL में निकली 28 पदों पर भर्ती
Image Source: IANS
Advertisement

DCIL Recruitment 2026: विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी, पारादीप पोर्ट अथॉरिटी और दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के कंसोर्टियम के अंतर्गत, ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीसीआईएल) ने ट्रेनी मरीन इंजीनियर सहित विभिन्न 28 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी निकाली है.

28 पदों पर होगी भर्ती

डीसीआई की ओर से जारी 28 रिक्तियों में ट्रेनी मरीन इंजीनियर के 14, ट्रेनी इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के 10 और एनसीवी ट्रेनी के 4 पद शामिल हैं..

Advertisement

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद प्रशिक्षण अवधि के दौरान ट्रेनी मरीन इंजीनियरों को 25,000 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड और 600 रुपए प्रतिदिन का भोजन भत्ता दिया जाएगा. ट्रेनी इलेक्ट्रिकल ऑफिसर को 25,000 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड और 600 रुपए प्रतिदिन का भोजन भत्ता मिलेगा, जबकि एनसीवी ट्रेनी को 10,000 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड और 405 रुपए प्रतिदिन का भोजन भत्ता दिया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ट्रेनी मरीन इंजीनियर के लिए मरीन इंजीनियरिंग में चार वर्ष की डिग्री या चार वर्ष की इंजीनियरिंग डिग्री पूरी करने के बाद मरीन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

Advertisement

ट्रेनी इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में चार वर्ष की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, चार महीने का इलेक्ट्रो टेक्निकल ऑफिसर (ईटीओ) कोर्स पूरा किया होना चाहिए.

एनसीवी ट्रेनी के लिए कम से कम एसएससी/10वीं कक्षा पास होना चाहिए..इसके साथ ही 'प्री-सी जीपी रेटिंग' कोर्स पूरा किया होना चाहिए और डीजी शिपिंग द्वारा अनुमोदित 'एग्जिट एग्जामिनेशन' में कम से कम 60 प्रतिशत कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए..

आयु सीमा

एनसीवी ट्रेनी पद के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु जहाज पर शामिल होने की तारीख को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए. वहीं, अन्य दो पदों के लिए आयु सीमा की जानकारी प्रकाशित विज्ञापन में नहीं दी गई है..

Advertisement

कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू?

वॉक-इन इंटरव्यू 6 नवंबर को सुबह 11 बजे से 'ड्रेज हाउस, एचबी कॉलोनी, सीतामधारा, विशाखापत्तनम-530022, आंध्र प्रदेश' पते पर आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा, अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी ले जाने की सलाह दी जाती है.

iPhone Duo की सेल शुरू! 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI, ₹7,000 कैशबैक के साथ जानें कई और शानदार ऑफर्स

ऐसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं.

Advertisement

कितने महीने की होगी ट्रेनिंग?

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ऑनबोर्ड प्रशिक्षण की अवधि एनसीवीटी के लिए 18 महीने, ट्रेनी मरीन इंजीनियरों के लिए 6 महीने और ट्रेनी इलेक्ट्रिकल अधिकारियों के लिए 8 महीने होगी. कॉर्पोरेशन/डीजी शिपिंग की आवश्यकताओं के आधार पर इस प्रशिक्षण की अवधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

INPUT - IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें