NIA Vacancy 2026: असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और DEO के 111 पदों पर भर्ती; 20 दिसंबर तक करें आवेदन
NIA Vacancy 2026: एनआईए ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 111 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं..
Follow Us:
NIA Vacancy 2026: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है.. दरअसल, एनआईए ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 111 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं..
111 पदों पर होगी भर्ती
NIA की ओर से जारी 111 रिक्तियों में सहायक उप-निरीक्षक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) के 23, प्रधान आरक्षी (हेड कांस्टेबल) के 53 और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 35 पद शामिल हैं.
20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने की सलाह दी जाती है.
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएशन और आपराधिक मामलों की जांच, खुफिया कार्य, ऑपरेशंस या सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के क्षेत्र में कम से कम 02 वर्षों का अनुभव होना चाहिए.
हेड कांस्टेबल के लिए कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है. वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या स्वायत्त सरकारी संस्थानों के अधिकारी, जो अपने मूल कैडर या विभाग में नियमित आधार पर समतुल्य पदों पर कार्यरत हैं और जिनके पास सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में 'ओ' या 'ए' स्तर का प्रमाण पत्र है, आवेदन करने के पात्र है.
अधिकतम आयु सीमा
आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 20 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.
चयन प्रक्रिया और सैलरी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, योग्यता आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के लिए 29,200 से 92,300 रुपए के बीच, हेड कांस्टेबल के लिए 25,500 से 81,700 रुपए के बीच और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 29,200 से 92,300 रुपए के बीच प्रति माह होगी..इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे..
कैसे करें आवेदन?
यह भी पढ़ें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NIA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां भर्ती सेक्शन में संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'उपमहानिरीक्षक (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पते पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचा दें ....