जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, नहीं चाहिए लॉ वाली डिग्री, जानें सैलरी और अप्लाई करने का प्रोसेस

Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में काम करने वाले इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है. असिस्टेंट के 250 पदों पर वैकेंसी निकली है. जानें पोस्ट से जुड़ी पूरी डिटेल.

Author
01 Oct 2026
( Updated: 01 Oct 2026
06:03 PM )
सुप्रीम कोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, नहीं चाहिए लॉ वाली डिग्री, जानें सैलरी और अप्लाई करने का प्रोसेस
Image Source- IANS/Canva/Representative Image
Advertisement

देश की शीर्ष अदालत में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सुप्रीम कोर्ट में नौकरियों का सुनहरा अवसर निकला है. यहां जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकली है. 

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (ग्रुप-बी नॉन-गजेटेड) के कुल 250 पदों पर वैकेंसी निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की गई है. 

कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन? 

Advertisement

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के इन पदों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट www.sci.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं. 

क्या होनी चाहिए योग्यता? 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर नॉलेज बेहद जरूरी है. कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. 

Advertisement

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, कंप्यूटर पर इंग्लिश भाषा में टाइपिंग स्पीड टेस्ट, इंग्लिश भाषा में लिखित परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 35,400 रुपए प्रति माह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. 

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. 

यह भी पढ़ें- अब नहीं होगी पेपर लीक और धांधली, बदल गया NTA का पूरा ढांचा, ऐसे होगी परीक्षा, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बता दिया

Advertisement

सामान्य वर्ग या अनारक्षित के लिए आवेदन फॉर्म का शुल्क 1,500 रुपए है. जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर)/भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपए के साथ बैंक शुल्क तय किया गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें