जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, 150 पद खाली; जानें आवेदन की पूरी डिटेल

Delhi High Court Recruitment: इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Author
05 Sep 2026
( Updated: 05 Sep 2026
04:41 PM )
दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, 150 पद खाली; जानें आवेदन की पूरी डिटेल
Image Source: IANS
Advertisement

Delhi High Court Recruitment:  दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जारी 150 रिक्तियों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (एसपीए) के 117 और पर्सनल असिस्टेंट (पीए) के 33 पद शामिल हैं. एसपीए के 117 पदों में सामान्य के 43, ईडब्ल्यूएस के 14, ओबीसी-एनसीएल के 32, एससी के 16 और एसटी के 12 पद शामिल हैं. वहीं, पीए के 33 पदों में ईडब्ल्यूएस के 7, ओबीसी-एनसीएल के 16, एससी के 5 और एसटी के 5 पद शामिल हैं.

आवेदन की तारीख

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर के सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी. उनके लिए आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की विंडो और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की तारीख 12 अक्टूबर के सुबह 11 बजे से 14 अक्टूबर के सुबह 11 बजे के बीच तय की गई है.

शैक्षणिक योग्यता

Advertisement

इन दोनों पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और इंग्लिश में टाइपराइटिंग का कौशल होना चाहिए.

बिजली गुल, एग्जाम कैंसिल… राजस्थान के इस सेंटर में NEET PG परीक्षा रद्द, जमकर हंगामा, अब इस दिन होगी परीक्षा

आयु सीमा

Advertisement

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (एसपीए) पद के लिए ग्रुप-'बी', 7वें सीपीसी के पे-मैट्रिक्स का 8वां लेवल और पर्सनल असिस्टेंट (पीए) पद के लिए ग्रुप-'बी', 7वें सीपीसी के पे-मैट्रिक्स का 7वां लेवल के तहत प्रतिमाह होगी.

Advertisement

आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए के साथ लागू ट्रांजैक्शन शुल्क और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 1,300 रुपए के साथ लागू ट्रांजैक्शन शुल्क तय किया गया है. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें