जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां, 6 महीने में एक लाख जॉइनिंग लेटर देने का लक्ष्य

योगी सरकार प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर दे रही है. इसी सोच के साथ CM योगी ने चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे.

Author
22 Sep 2026
( Updated: 22 Sep 2026
03:35 PM )
योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां, 6 महीने में एक लाख जॉइनिंग लेटर देने का लक्ष्य
Image Source- IANS
Advertisement

छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य के साथ योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महज चार दिन में तीन बड़े नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों के जरिए 5,297 युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ा है. 19 सितंबर को स्वास्थ्य, आयुष और कौशल विकास विभाग से शुरू हुआ नियुक्तियों का सिलसिला अगले दिन पुलिस और मंगलवार को शिक्षा विभाग तक पहुंचा.

तीनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी ने खुद नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. आंकड़े भी जॉब कैलेंडर की रफ्तार बता रहे हैं. 19 सितंबर को 818 नियुक्तियां हुईं, अगले ही दिन पुलिस के मिनिस्टीरियल कैडर में चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले.

पहले 818, अगले दिन 912 को नियुक्ति

एक दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक साथ 3,567 प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए. इसके साथ चार दिन में नियुक्तियों का आंकड़ा 5,297 पहुंच गया. 
 
19 सितंबर को लोकभवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए. इनमें चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा विभाग के एक्स-रे टेक्नीशियन, आयुष विभाग के होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, प्रोफेसर, रीडर और प्रवक्ता के अलावा एमएसएमई और व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित युवा शामिल रहे.
 
अगले ही दिन पुलिस के मिनिस्टीरियल कैडर में 912 नियुक्तियां हुईं. इनमें 259 पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय, 449 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और 204 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा शामिल हैं.
 
तीसरे कार्यक्रम में 5,297 पहुंचा आंकड़ा

मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीसरा और चार दिनों का सबसे बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति मिली. 
 
इनमें 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता पीजीटी और 2,372 सहायक अध्यापक टीजीटी हैं. चयनित अभ्यर्थियों में 1,090 महिलाएं और 2,477 पुरुष शामिल हैं.
 
नौकरी के साथ पारदर्शी भर्ती का संदेश

Advertisement

लगातार हो रहे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों के जरिए सरकार निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती का संदेश भी दे रही है. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि नियुक्ति मिलने के बाद किसी शिक्षक से पैसे मांगने की शिकायत मिली तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिलनी चाहिए. 
 
5,297 के बाद अब एक लाख पर नजर

सरकार के मुताबिक पिछले नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. अब अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है. पुलिस और होमगार्ड समेत विभिन्न विभागों की भर्तियां भी इसी रोजगार महाभियान का हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘अखिलेश को गाय के गोबर में बदबू आती है, योगी के लिए चंदन की तरह पवित्र’, सपा चीफ पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा हमला
 
चार दिन में तीन बड़े कार्यक्रम और 5,297 नियुक्तियां जॉब कैलेंडर की शुरुआती तस्वीर हैं. अब अगले छह महीने में अलग-अलग विभागों की भर्तियों और नियुक्ति पत्र वितरण के जरिए एक लाख सरकारी नौकरियों के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जाएगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें