कहीं आपने तो नहीं लिया फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन? ये हैं देश के 32 फेक संस्थान, UGC ने जारी की लिस्ट
UGC ने पूरे भारत में 32 फेक यूनिवर्सिटी की पहचान की है. जिसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में हैं. इसके बाद UP का नंबर आता है. राज्यवार जानें इनकी डिटेल
Follow Us:
UGC List of Fake Universities: कॉलेज यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले पैरेंट्स और छात्र अच्छी खासी रिसर्च करते हैं. लाखों रुपए देकर एडमिशन लेते हैं लेकिन क्या हो जब पता चले कि उस यूनिवर्सिटी की तो अपनी कोई मान्यता ही नहीं है, उसकी डिग्री केवल एक कागज का टुकड़ा है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है.
UGC ने पूरे भारत में 32 फेक यूनिवर्सिटी की पहचान की है. जिसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में हैं. UGC के अनुसार ये फेक यूनिवर्सिटी बिना मान्यता के डिग्री देते हैं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं. इन कॉलेजों की डिग्री आगे की पढ़ाई या सरकारी सेवाओं के लिए मान्य नहीं होती. राज्यवार जानें इन 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की डिटेल
ये हैं दिल्ली की 13 फर्जी यूनिवर्सिटी
- ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हेल्थ सांइस (AIPPHS)
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज, दिल्ली
- यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- ADR-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी) रोहिणी, दिल्ली
- वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (WPUNU), पीतमपुरा, नई दिल्ली
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मधुबन बिल्डिंग
- कम्युनिकेशंस, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन, जनकपुरी, नई दिल्ली
UP के ये 4 संस्थान फर्जी
- गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज
- महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, नोएडा
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
- भारतीय शिक्षा परिषद् भारत भवन, लखनऊ
महाराष्ट्र के 2 फर्जी संस्थान
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
- नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, तड़वाल, ताल, सोलापुर
पश्चिम बंगाल के 2 फर्जी संस्थान
- इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, चौरंगी रोड़, कोलकाता
- इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च, कोलकत्ता
आंध्र प्रदेश के 2 फर्जी संस्थान
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, काकुमानुवरिहोट्टा, गुंटूर
- बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
कर्नाटक के 2 फर्जी संस्थान
- सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, विजया नगर, तुमकुर, कर्नाटक
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, राजली नगर, बेंगलुरु
पुडुचेरी के 2 फर्जी संस्थान
- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वाजुथवर रोड़, पुडुचेरी
- उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वाझापडियार नगर थिरुक्कनूर, पुडुचेरी
केरल
- सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM) कुन्नामंगलम कोझिकोड
हरियाणा
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
राजस्थान
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी, अलवर
झारखंड
दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची
अरुणाचल प्रदेश
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
यह भी पढ़ें
पिछले दो साल में ऐसे संस्थानों की संख्या 20 से बढ़कर 32 हो गई है. जिससे शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. ये फेक यूनिवर्सिटी कम फीस, जल्दी डिग्री और आसान पढ़ाई का लालच देकर छात्रों को फंसाते हैं. उनसे अच्छी खासी फीस लेते हैं, जबकि यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की डिग्री भी वैलिड है या नहीं इसकी भी कोई गारंटी नहीं होती. इसलिए एडमिशन लेने से पहले उस कॉलेज या यूनिवर्सिटी के बारे में एक बार UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जानकारी लें.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें