×
जिस पर देशकरता है भरोसा

NEET UG Re-Exam 2026:15 मिनट बढ़ा एग्ज़ाम टाइम, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किए कई और बड़े बदलाव

NEET UG 2026 Exam New Rules: पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद आखिरकार सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है. अब दोबारा NEET रो -एग्जाम 21 जून को कराया जाएगा.

Author
15 May 2026
( Updated: 15 May 2026
01:27 PM )
NEET UG Re-Exam 2026:15 मिनट बढ़ा एग्ज़ाम टाइम, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किए कई और बड़े बदलाव
Image Source: Dharmendra Pradhan Twitter
Advertisement

NEET UG 2026 Exam New Rules: देशभर के लाखों छात्रों के लिए इस बार की NEET परीक्षा किसी तनाव से कम नहीं रही.पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद आखिरकार सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है. अब दोबारा NEET रो -एग्जाम 21 जून को कराया जाएगा. इसी के साथ शिक्षा मंत्रालय ने आने वाले समय के लिए भी कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है, ताकि भविष्य में छात्रों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े. 

छात्रों के हित में लिया गया बड़ा फैसला

शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार छात्रों की चिंता और मेहनत को अच्छी तरह समझती है. यही वजह है कि परीक्षा में गड़बड़ी की खबर सामने आने के बाद सख्त फैसला लिया गया. उनका कहना था कि सरकार किसी भी कीमत पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी.
उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा माफिया के खिलाफ सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति रहेगी. जो लोग पैसे और गलत तरीकों से मेहनती छात्रों की सीट छीनने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी..

अब अगले साल से ऑनलाइन होगा NEET

सरकार ने सबसे बड़ा बदलाव यह किया है कि अगले साल से NEET UG परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर नहीं बल्कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में कराई जाएगी. अब परीक्षा ऑनलाइन होगी.
सरकार का मानना है कि ऑनलाइन परीक्षा होने से पेपर लीक, नकल और अन्य गड़बड़ियों को काफी हद तक रोका जा सकेगा. हालांकि साइबर सुरक्षा भी एक चुनौती होगी, लेकिन सरकार का कहना है कि नई तकनीक और बेहतर निगरानी के जरिए सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा.

दोबारा परीक्षा में छात्रों को मिलेगी राहत

Advertisement

री-एग्जाम देने वाले छात्रों को इस बार कुछ राहत भी दी गई है. सरकार ने कहा है कि परीक्षा के लिए दोबारा कोई फीस नहीं ली जाएगी. जिन छात्रों ने पहले फीस जमा की थी, उन्हें वह वापस की जाएगी. इसके अलावा छात्रों को अपना परीक्षा शहर चुनने का मौका भी दिया जाएगा. इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार सेंटर चुन सकें. सरकार ने परीक्षा का समय भी 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है. अब परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी. वहीं एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे.

पेपर लीक मामले की जांच में जुटी CBI

सरकार ने NEET पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंप दी है. एजेंसियां लगातार मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. शुरुआती जांच में दावा किया गया कि पेपर लीक की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से हुई थी. इसके बाद कथित तौर पर राजस्थान, उत्तराखंड, केरल और कई अन्य राज्यों तक पेपर पहुंचाया गया.
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद आखिर पेपर लीक कैसे हुआ. मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और मास्टरमाइंड की तलाश जारी है.

छात्रों से सरकार की अपील

Advertisement

यह भी पढ़ें

सरकार ने छात्रों से कहा है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों से दूर रहें. शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ कराई जाएगी.
सरकार का कहना है कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जो भी लोग परीक्षा में गड़बड़ी करने की कोशिश करेंगे, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें