जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! UIIC में 225 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से करें अप्लाई

UIIC Recruitment: यूआईआईसी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल-I) के विभिन्न 225 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.

Author
07 Sep 2026
( Updated: 07 Sep 2026
02:57 PM )
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! UIIC में 225 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से करें अप्लाई
Image Source: IANS
Advertisement

UIIC Recruitment: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (यूआईआईसी) लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. दरअसल, यूआईआईसी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल-I) के विभिन्न 225 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.

225 पदों पर होगी भर्ती

यूआईआईसी लिमिटेड की ओर से जारी कुल 225 रिक्तियों में प्रशासनिक अधिकारी-सामान्य के 200 और प्रशासनिक अधिकारी-हिंदी अधिकारी के 25 पद शामिल हैं.

Advertisement

8 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे यूआईआईसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, 150 पद खाली; जानें आवेदन की पूरी डिटेल

Advertisement

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रशासनिक अधिकारी-सामान्य पद के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी-हिंदी अधिकारी पोस्ट के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री, जिसमें डिग्री लेवल पर इंग्लिश एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के तौर पर या परीक्षा के माध्यम के तौर पर रही हो, होनी चाहिए.

आयु सीमा

Advertisement

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुयार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन परीक्षाएं (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 82,485 से 1,56,745 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन शुल्क

Advertisement

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के स्थायी कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

कब होगी परीक्षा?

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि टियर I: प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट) 22 अक्टूबर 2026 को और टियर II: मुख्य परीक्षा (ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट के साथ डिस्क्रिप्टिव टेस्ट) 30 नवंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित होने की संभावना है. वहीं, उम्मीदवार हर ऑनलाइन परीक्षा (संभावित) की वास्तविक तारीख से 7 दिन पहले ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए कॉल लेटर ऑफिशियल पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें