जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अखिलेश को गाय के गोबर में बदबू आती है, योगी के लिए चंदन की तरह पवित्र’, सपा चीफ पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा हमला

यूपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, सपा राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है.

Author
22 Sep 2026
( Updated: 22 Sep 2026
11:56 AM )
‘अखिलेश को गाय के गोबर में बदबू आती है, योगी के लिए चंदन की तरह पवित्र’, सपा चीफ पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा हमला
Image Source- मंत्री धर्मपाल सिंह/@dharampalbjpmla
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा सरकार और योगी सरकार के कार्यकाल में गौ संरक्षण की व्यवस्था का अंतर बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते गाय कसाई को देखकर कांपती थी, जबकि 2017 के बाद स्थिति बदल गई है और अब 'कसाई गाय को देखकर कांपता है.’

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अवैध स्लॉटर हाउस बंद किए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में किसान उनकी प्राथमिकता नहीं थे, जबकि योगी सरकार की प्राथमिकता गाय और किसान दोनों हैं. 

‘अखिलेश को गोबर में बदबू, योगी के लिए चंदन जैसा पवित्र’

पशुधन मंत्री ने गाय को लेकर अखिलेश यादव पर भी तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा कि 'अखिलेश जी को तो गाय के गोबर में बदबू आती है,' जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गाय का गोबर चंदन की तरह पवित्र है. 

धर्मपाल सिंह ने गाय की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. उन्होंने कहा कि देसी गाय का दूध अमृत के समान माना गया है और इसी भावना के साथ योगी सरकार गौ संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है. 

Advertisement

‘UP में 7,500 गौ आश्रय केंद्र, 13 लाख गायें संरक्षित’

गौ आश्रय स्थलों को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 7,500 गौ आश्रय केंद्र हैं, जहां करीब 13 लाख गोवंश संरक्षित किए जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए प्रतिदिन 30 रुपये दिए जाते थे, जिसे योगी सरकार ने बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया है. 

हर जिले में हरे चारे की व्यवस्था

मंत्री ने बताया कि गौ संरक्षण केंद्रों में चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में एक हेक्टेयर भूमि पर हरा चारा उगाने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि गौचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर वहां चारा बोने का काम किया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें अखिलेश’... भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री अनिल राजभर का करारा जवाब

उन्होंने बताया कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए छह विभागों की संयुक्त कमेटी बनाई गई है. इसमें ग्राम विकास, पंचायती राज, राजस्व, पुलिस, पशुधन और नगर विकास विभाग शामिल हैं। जिलाधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को संयोजक बनाया गया है.

‘गौ तस्करों पर कार्रवाई, निराश्रित गोवंश को संरक्षण’

Advertisement

यह भी पढ़ें

धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी विभाग मिलकर निराश्रित गोवंश के संरक्षण का काम कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है.
पशुधन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता गौ संरक्षण है और प्रदेश में निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार का मूल सिद्धांत 'पशु सेवा अस्माकं धर्मः' है और इसी भावना के साथ गौ संरक्षण की व्यवस्था को आगे बढ़ाया जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें