योगी सरकार ने दिवाली पर खोला प्रमोशन का पिटारा, 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन बने राजस्व निरीक्षक
दिवाली पर योगी सरकार ने राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति का तोहफा दिया. इनमें 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन शामिल हैं
Follow Us:
योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है. राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है. इनमें 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन शामिल हैं. इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पात्र कार्मिकों को लाभ मिला है.
विभागीय कार्यों के संचालन में कार्मिकों के अनुभव
परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि राजस्व परिषद की ओर से विभागीय कार्मिकों की पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में पात्रता के आधार पर 285 कार्मिकों को उच्च पद का दायित्व सौंपा गया है. योगी सरकार के इस निर्णय से कार्मिकों का मनोबल बढ़ने के साथ राजस्व विभाग के प्रशासनिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी. राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने से विभागीय कार्यों के संचालन में कार्मिकों के अनुभव और दक्षता का बेहतर उपयोग हो सकेगा. राजस्व परिषद की ओर से कार्मिकों के हितों का संरक्षण, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि योगी सरकार का यह फैसला लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कार्मिकों के लिए दिवाली का खास तोहफा है. इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ने के साथ राजस्व विभाग की कार्यक्षमता और प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.