×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

SBI में 7150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट को बिना इंटरव्यू मिलेगा नौकरी का मौका

SBI Job: बैंक ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और भाषा के आधार पर अप्रेंटिस के कुल 7,150 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है.

Author
19 May 2026
( Updated: 19 May 2026
04:01 PM )
SBI में 7150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट को बिना इंटरव्यू मिलेगा नौकरी का मौका
Image Source: Job
Advertisement

SBI Recruitment: देश के सबसे बड़े कमर्शियल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी शुरू करने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है.बैंक ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और भाषा के आधार पर अप्रेंटिस के कुल 7,150 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं...

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है.
प्रशिक्षण की अवधि: 1 साल.
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष (आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार छूट मिलेगी)

चयन प्रक्रिया

Advertisement

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
स्थानीय भाषा की परीक्षा
चिकित्सा परीक्षण

अंतिम मेरिट सूची

स्टाइपेंड: चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 15,000 रुपए दिए जाएंगे.
लिखित परीक्षा: जुलाई में आयोजित होने की संभावना है.

Advertisement

आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC / EWS: 300 रुपए
SC / ST / PwBD: शुल्क में छूट

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सबसे पहले NAPs पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
इसके बाद SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें.
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
आवेदन की कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रखें.

अधिक जानकारी

Advertisement

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है.

 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

INPUT - IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें