×
जिस पर देशकरता है भरोसा

UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board 12th Result 2026: UP के 12 वीं के छात्रों का इंतजार फाइनली समाप्त हो गया है. यूपी बोर्ड (UPBoard )12वीं 2026 आज घोषित कर दिया गया है. अब सभी छात्र अपनी मेहनत का फल देख सकते है.

Author
23 Apr 2026
( Updated: 23 Apr 2026
04:47 PM )
UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Image Source: Canva/UP Board Website
Advertisement

UP Board 12th Result 2026: UP के 12 वीं के छात्रों का इंतजार फाइनली समाप्त हो गया है. यूपी बोर्ड (UPBoard )12वीं 2026 आज घोषित कर दिया गया है. अब सभी छात्र अपनी मेहनत का फल देख सकते है, रिजल्ट कि घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP ) द्वारा की गई है , और इसे छात्र-छात्राएं आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते है. यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है. यहां पर छात्र अपना रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026?

रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है .यहां पर हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दे रहे हैं, ताकि आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले, UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट या upresults.nic.in पर जाएं। यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी.
स्टेप 2: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
वेबसाइट के होमपेज पर आपको "UP Board Class 12th Result 2026" का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपनी डिटेल्स भरें
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी.
स्टेप 4: कैप्चा कोड भरें
इस पेज पर एक कैप्चा कोड भी दिखाई देगा. इसे ध्यान से भरें और फिर "Submit" बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: रिजल्ट चेक करें
अब आपकी स्क्रीन पर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट दिखेगा. आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं ताकि भविष्य में यह सुरक्षित रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें

रिजल्ट की अन्य जानकारी
रिजल्ट के साथ-साथ, यूपी बोर्ड के टॉपर्स के नाम भी जारी किए गए हैं. इन टॉपर्स के नाम और उनके स्कोर से छात्रों को प्रेरणा मिलेगी. अगर आपको रिजल्ट चेक करते वक्त कोई समस्या आती है, तो आप एक बार फिर से रोल नंबर और डिटेल्स चेक करें, क्योंकि गलत जानकारी डालने से रिजल्ट नहीं दिखेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें