×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CBSE Board 12th Result 2026: 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, Digilocker और ऑफिशियल वेबसाइट से तुरंत चेक करें

CBSE Board 12th Result 2026: रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है. इसके अलावा छात्र Digilocker ऐप या UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Author
13 May 2026
( Updated: 13 May 2026
01:53 PM )
CBSE Board 12th Result 2026: 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, Digilocker और ऑफिशियल वेबसाइट से तुरंत चेक करें
Image Source: Canva/CBSE
Advertisement

 CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अब जारी हो चुका है. इस साल रिजल्ट 13 मई 2026 को घोषित किया गया. पिछले साल भी इसी दिन रिजल्ट आया था, इसलिए यह समय छात्रों के लिए कोई नया नहीं है. इस साल करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है. इसके अलावा छात्र Digilocker ऐप या UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद डिजीलॉकर की वेबसाइट और उमंग ऐप पर CBSE 12वीं रिजल्ट वाला लिंक सक्रिय हो गया है, जिससे छात्र आसानी से अपना मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

इस साल की परीक्षाओं का छोटा सा विवरण

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 10 अप्रैल 2026 तक चलीं. इस बार बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया. इसका मतलब है कि कॉपियों की जाँच लैपटॉप या टैब के जरिए की गई, जिससे मार्किंग जल्दी होने की उम्मीद थी.
हालांकि, रिजल्ट कुछ दिन ले गया, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी 13 मई को ही रिजल्ट जारी हुआ. इस बार का परिणाम छात्रों और अभिभावकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आगे की पढ़ाई और करियर के लिए रास्ता तय करता है.

Advertisement

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 किस वेबसाइट पर होगा

आप अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in 

CBSE वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे देखें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
यहां CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
इसे डाउनलोड करके आप प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

Advertisement

Digilocker ऐप या वेबसाइट से रिजल्ट कैसे चेक करें

DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं.
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए OTP से लॉग-इन करें.
होम पेज पर Education सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें.
यहां Class XII Marksheet वाला लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
Get Document पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी.
इस तरह छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और सुरक्षित तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें