जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

3 साल से अटका था काम, DM ने कराया पूरा तो किसान ने दिया ऐसा तोहफा, देखकर अफसर ने कहा- इससे अनमोल कुछ नहीं

आगरा के DM कार्यालय में जो हुआ उसने सभी का दिल जीत लिया. जिसे देख कलेक्टर साहब के होठों पर खुद ब खुद बड़ी सी मुस्कान तैर गई.

3 साल से अटका था काम, DM ने कराया पूरा तो किसान ने दिया ऐसा तोहफा, देखकर अफसर ने कहा- इससे अनमोल कुछ नहीं
Image Source- Screengrab/Viral Video
Advertisement

आगरा का जिलाधिकारी ऑफिस उस दिन खचाखच भरा हुआ था. एक के बाद एक जनसुनवाई के लिए लगातार लोगों का आना-जाना जारी था. तभी DM ऑफिस के कर्मचारियों की नजर एक शख्स पर पड़ती है, वो अपने साथ कुछ ऐसा लेकर आया था जिसे देख कलेक्टर साहब के होठों पर खुद ब खुद बड़ी सी मुस्कान तैर गई, मानों इससे प्यारी रिश्वत उन्हें कभी न मिली हो. 

आगरा के DM कार्यालय में शुक्रवार दोपहर जो हुआ उसने सभी का दिल जीत लिया. यहां एक किसान जिलाधिकारी मनीष बंसल के लिए अपने खेत की एक किलो सब्जी लेकर पहुंचा था. उसने सब्जी का बैग DM मनीष बंसल की मेज पर रखते हुए कहता है, 

‘साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया. अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए.’ 

किसान के तोहफे को जिलाधिकारी ने बताया ‘अनमोल’

किसान की बात सुनकर DM मनीष बंसल मुस्कुरा उठे. वो थोड़ी देर तक किसान के भोलेपन को ही देखते रहे. फिर किसान से कहा, ये तो अनमोल है. मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं. 

Advertisement

बताया जा रहा है किसान राम प्रकाश तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए भटक रहा था. लेखपाल से लेकर कलेक्ट्रेट तक के चक्कर काटे, लेकिन काम नहीं हुआ. अप्रैल 2026 में मनीष बंसल ने आगरा जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला. तब से उन्होंने ऑफिस में जनसुनवाई शुरू की. जिसमें किसान रामप्रकाश भी पहुंचे थे. मनीष बंसल ने किसान की गुहार को गंभीरता से लिया और मामले को समझा. इसके बाद कार्रवाई शुरू की और किसान का तीन साल से अटका हुआ काम जल्दी हो गया. 

लेखपाल से लेकर अधिकारी टालते रहे मामला 

Advertisement

किसान रामप्रकाश बसई अरेला गांव के रहने वाले हैं. तीन साल का लंबा समय उन्होंने आगरा में अधिकारियों के चक्कर काटने में लगा दिया. रामप्रकाश का कहना है कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उनकी समस्या को हल्के में लिया. इसके बाद किसान रामप्रकाश ने अपनी शिकायत जिलाधिकारी मनीष बंसल के सामने रखी. इसके बाद DM ने रामप्रकाश का काम नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई. DM के निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने आनन-फानन में रामप्रकाश की जमीन पैमाइश का काम शुरू किया. 

रामप्रकाश का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया था. DM मनीष बंसल उनके लिए बड़ी राहत लेकर आए थे. ऐसे में किसान उनके लिए नोटों की गड्डी नहीं बल्कि अपने खेत के ककोड़े (जंगली सब्जी) लेकर पहुंचा. हालांकि ककोड़ा जो होता है वो खेत में नहीं बल्कि जंगल या खेतों की बाउंड्री में लगा हुआ मिलता है. जो हाई ब्लडप्रेशर की बीमारी के लिए बेहद कारगर होता है.

DM को ककोड़ा सौंपते हुए किसान रामप्रकाश ने मनीष बंसल से कहा, 

‘साहब आपकी सुनवाई करने से मेरी जमीन की पैमाइश हो गई. मुझे और मेरे परिवार की बड़ी समस्या आज हल हो गई है.’

Advertisement

DM बंसल ने भी बड़े चाव से किसान रामप्रकाश से ये खास तोहफा स्वीकार किया और कहा, रामप्रकाश बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आए तो कैसे लौटा सकते थे.’

यह भी पढ़ें- फोन पर 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था सरकारी बाबू, सुन रहे थे मंत्री, फिर जो किया, वो सोशल मीडिया पर छा गया

यह भी पढ़ें

किसान की ये दिलचस्प भेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग जिलाधिकारी मनीष बंसल की तुलना पंचायत वेब सिरीज के सचिव जी से कर रहे हैं. जिन्हें प्रधान के घर से लौकी मिल जाती थी. को कुछ लोग इसे बेहद प्यारी रिश्वत बता रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें