सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, एक झटके में करीब 12,000 रुपये की भारी गिरावट, खरीदारों की बल्ले-बल्ले!
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगभग 12,000 रूपये तक की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई हैं. जानें ताजा भाव.
Follow Us:
सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. इस बीच सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे पहुंच गई.
IBJ के अनुसार सोने का दाम
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJ) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 4,245 रुपए कम होकर 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,50,853 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
कैरेट के हिसाब से सोने का भाव
22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,181 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,34,293 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,13,140 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,956 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई.
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. चांदी का दाम 12,023 रुपए कम होकर 2,27,813 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,39,836 रुपए प्रति किलो था.
MCX के अनुसार सोने का भाव
हाजिर के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने कों मिली है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 3.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,48,250 रुपए और चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 6.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,27,200 रुपए पर था.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे. खबर लिखे जाने तक सोना 3.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,643 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 70.862 डॉलर प्रति औंस पर थी.
सोने में 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट
सोने में पिछले 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मार्च महीने में सोने की कीमतें करीब 14.5% तक गिरी हैं. इससे पहले इतनी बड़ी गिरावट अक्टूबर 2008 में देखी गई थी, तब दाम 16.8 फीसदी गिरे थे.
सोने के दामों पर क्या बोले एक्सपर्ट ?
यह भी पढ़ें
बीते 6 महीनों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो सोना करीब 18 फीसदी की बढ़त पर ही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट को नए निवेश के अवसर के रूप में देखा जा सकता है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें