×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सोना-चांदी हुआ बेकाबू! चांदी 15,000 रुपये महंगी, सोने की कीमतों ने भी छुए आसमान, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल के साथ चांदी 15,000 रुपये महंगी हुई और सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, खरीदारी से पहले आज के नए रेट जरूर जान लें.

Author
12 May 2026
( Updated: 12 May 2026
03:12 PM )
सोना-चांदी हुआ बेकाबू! चांदी 15,000 रुपये महंगी, सोने की कीमतों ने भी छुए आसमान, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव
Image Source: ANS/File
Advertisement

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. खासकर मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इनकी कीमतों पर खासा असर पड़ा है. कभी इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं, तो कभी इनमें भारी गिरावट भी दर्ज की जा रही है. इसी बीच, मंगलवार को बाजार खुलते ही एक बार फिर से इनकी कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली है.

MCX के मुताबिक क्या चल रहा है भाव?

सोने और चांदी की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई और दोनों कीमती घातुओं में 1.33 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,53,663 रुपए के मुकाबले 336 रुपए या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,999 रुपए पर खुला.

सोने की कीमत में उछाल, भाव ₹1.54 लाख पार

सुबह 10 बजे सोना 561 रुपए या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,224 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,851 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,54,243 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है.

Advertisement

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,78,311 रुपए के मुकाबले 1,988 रुपए या 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,80,229 रुपए पर खुला. खबर लिखे जाने तक चांदी 3,695 रुपए या 1.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,82,006 रुपए पर थी. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,82,755 रुपए का उच्चतम स्तर और 2,79,244 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है.  

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी गई. कॉमेक्स पर सोना 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,733 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86 डॉलर प्रति औंस पर थी.

वैश्विक तनाव से सोना-चांदी महंगे

सोने और चांदी में मजबूती की एक वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता को माना जा रहा है. अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान का शांति प्रस्ताव खारिज करने के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव फिर से बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम, अमेरिकी नाकेबंदी और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम जैसे मुद्दों को लेकर विवाद बना हुआ है.

चांदी ने दिया 166 प्रतिशत का बंपर रिटर्न

Advertisement

यह भी पढ़ें

वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने ने डॉलर में बीते एक साल में 47 प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं, चांदी ने बीते एक साल में चांदी ने 166 प्रतिशत और बीते छह महीने में 63 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें