×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, क्या ऐप भी हो जाएगा बंद? कंपनी का आया बयान

RBI: भारतीय बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का पालन न करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया.

Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, क्या ऐप भी हो जाएगा बंद? कंपनी का आया बयान
Image Source: IANS
Advertisement

RBI: आज के जमाने में आधे से ज्यादा लोग ऑनलाइन के जरिए ही जुड़े हुए हैं. वहीं आम जनता की परेशानी को बढ़ाते हुए भारतीय बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का पालन न करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया. इस फैसले ने लाखों यूजर्स को चौंका दिया, लेकिन इसके साथ ही कंपनी की और से सफाई भी सामने आई हैं, जिससे लोगों की कई चिंताए कम हो सकती हैं. आइए जानते हैं आखिर क्यों हुई इतनी बड़ी कार्रवाई?

आखिर क्यों हुई इतनी बड़ी कार्रवाई?

RBI का कहना है कि बैंक का कामकाज कुछ इस तरह चल रहा था, जो जमाकर्ताओं यानी आम लोगों के हित में नहीं था. बैंक नियमों के अनुसार काम नहीं कर रहा था और इससे ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो सकते थे. इसी वजह से आरबीआई ने सख्त कदम उठाते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया. इतना ही नहीं, केंद्रीय बैंक अब हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बैंक को पूरी तरह बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि आरबीआई ने साफ कहा है कि बैंक के पास इतनी रकम मौजूद है कि वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है. यानी आम लोगों का पैसा फिलहाल सुरक्षित माना जा रहा है.

किन नियमों की हुई अनदेखी?

Advertisement

RBI के मुताबिक, बैंक ने पेमेंट्स बैंक लाइसेंस की कई शर्तों का पालन नहीं किया. इसके अलावा, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के कुछ नियमों की भी अनदेखी की गई. केंद्रीय बैंक का यह भी कहना है कि बैंक का प्रबंधन ढांचा (मैनेजमेंट) ऐसा था, जो लंबे समय में सार्वजनिक हित के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता था. इसलिए इस स्थिति में बैंक को जारी रखना सही नहीं था.

अब क्या-क्या सेवाएं बंद होंगी?

लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि नहीं कर पाएगा.इसका मतलब है कि नए डिपॉजिट, ट्रांजैक्शन जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि यह फैसला सिर्फ पेमेंट्स बैंक पर लागू होता है, पूरी पेटीएम कंपनी पर नहीं.

Advertisement

पेटीएम ने क्या कहा?

पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने साफ किया है कि उसका पेमेंट्स बैंक के साथ कोई सीधा बिजनेस संबंध नहीं है. कंपनी के मुताबिक, पेमेंट्स बैंक एक अलग इकाई की तरह काम करता है और उसके फैसलों में पेटीएम की कोई भूमिका नहीं होती. यहां तक कि कंपनी ने पहले ही अपने निवेश को बट्टे खाते में डाल दिया था, इसलिए इस फैसले का उस पर सीधा आर्थिक असर नहीं पड़ेगा.

क्या पेटीएम ऐप बंद होगा?

पेटीएम ने साफ कहा है कि उसकी बाकी सभी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी. इसमें Paytm ऐप, यूपीआई पेमेंट, क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन, पेमेंट गेटवे और Paytm Money जैसी सेवाएं शामिल हैं. यानी रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट्स पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा.

Advertisement

आम लोगों के लिए क्या मतलब है?

अगर आप पेटीएम यूज़र हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपका पैसा सुरक्षित है और ज्यादातर सेवाएं जारी रहेंगी. हालांकि, पेमेंट्स बैंक से जुड़ी कुछ सुविधाओं में बदलाव या सीमाएं आ सकती हैं. यह पूरा मामला एक बात जरूर दिखाता है, कि बैंकिंग सेक्टर में नियमों का पालन कितना जरूरी है और ग्राहकों के हित को सबसे ऊपर रखा जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें