जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कहां तक पहुंची बात? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, इन 10 देशों के साथ भी समझौते पर लगेगी मुहर!

सरकार 10 अन्य बड़े देशों और गुटों के साथ भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात कर रही है. केंद्रीय मंत्री ने बताया, दुनिया के हर कोने में भारतीय माल पहुंचाने के लिए हम नए दोस्त बना रहे हैं.

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कहां तक पहुंची बात? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, इन 10 देशों के साथ भी समझौते पर लगेगी मुहर!
Image Source- IANS
Advertisement

एक तरफ अमेरिका (America) के साथ ट्रेड डील (Trade Deal) अंतिम चरण में है तो दूसरी ओर भारत अपने अन्य सहयोगी देशों के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत कर रहा है. 10 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात चल रही है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने संसद में दी है. 

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्‍य सभा में ट्रेड डील के बारे में बात की है. जिसमें उन्होंने 10 ऐसे देशों का जिक्र किया, जिनके साथ व्यापारिक समझौते पर बात हो रही है. जितिन प्रसाद ने कहा, ‘अमेरिका और यूरोपियन यूनियन (EU) के साथ तो हमारी डील एकदम ट्रैक पर है.’

इन देशों के साथ ट्रेड डील पर बातचीत 

Advertisement

सरकार 10 अन्य बड़े देशों और गुटों के साथ भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात कर रही है. केंद्रीय मंत्री ने बताया, दुनिया के हर कोने में भारतीय माल पहुंचाने के लिए हम नए दोस्त बना रहे हैं. इनमें कनाडा, इजरायल, चिली, पेरू, मालदीव और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (EAEU) के साथ भी डील पर चर्चा काफी हद तक आगे बढ़ चुकी है. 

जितिन प्रसाद ने अमेरिका के साथ फाइनल डील पर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया, अमेरिका के साथ भी इसी साल 7 फरवरी को अंतरिम समझौते के फ्रेमवर्क पर सहमति बन चुकी है और आगे की फाइनल बातचीत जोरों पर है, बातचीत आख‍िरी फेज में है. 

यह भी पढ़ें- CJP के बहाने TMC का बड़ा दांव! प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो…

Advertisement

भारत न केवल नए सहयोगियों को जोड़ रहा है, बल्कि पुराने दोस्तों को फिर से साथ लाने की पहल कर रहा है. इसी कड़ी में दक्षिण कोरिया के साथ CEPA समझौते को अपग्रेड करने और 
श्रीलंका के साथ ETCA पर नई बातचीत भी की गई है. सरकार का कहना है कि आसियान देशों के साथ हमारी जो ट्रेड डील है, उसकी भी समीक्षा की जा रही है ताक‍ि इसे और बेहतर बनाया जा सके. इससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा. वहीं, सरकार के मेक इन इंडिया मिशन को अन्य देशों के साथ ट्रेड डील से नई रफ्तार मिलेगी.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें