जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें नया भाव

Gold-Silver Rate: सोना जहां करीब 4,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी के भाव में 8,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. लगातार ऊंचे स्तर पर चल रहे सोने-चांदी के दामों के बीच इस गिरावट ने खरीदारों को थोड़ी राहत दी है.

Author
05 Sep 2026
( Updated: 05 Sep 2026
03:59 PM )
Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें नया भाव
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Gold-Silver New Rate: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए इस हफ्ते बाजार से राहत की खबर सामने आई है. दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना जहां करीब 4,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी के भाव में 8,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. लगातार ऊंचे स्तर पर चल रहे सोने-चांदी के दामों के बीच इस गिरावट ने खरीदारों को थोड़ी राहत दी है. हालांकि, बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है.

24 कैरेट सोना 4,694 रुपये हुआ सस्ता

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव इस हफ्ते 4,694 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया. हफ्ते की शुरुआत में इसकी कीमत 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब घटकर 1,54,884 रुपये रह गई है. यानी 10 ग्राम सोना खरीदने वाले ग्राहक को पहले के मुकाबले करीब 4,700 रुपये कम चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी 1,46,173 रुपये से घटकर 1,41,874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत भी 1,19,684 रुपये से कम होकर 1,16,163 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है.

साइबर फ्रॉड में गंवाए पैसे की होगी वापसी? MRM Portal पर ऐसे करें Refund Claim

इस स्तर तक पहुचा सोने का भाव

Advertisement

पूरे सप्ताह सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. 24 कैरेट सोने का सबसे ऊचा भाव 31 अगस्त की शाम को 1,55,835 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वही, 2 सितंबर की शाम में सोना इस सप्ताह के सबसे निचले स्तर 1,51,184 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. इसके बाद कीमत में कुछ सुधार हुआ और सप्ताह के अंत में भाव 1,54,884 रुपये पर पहुंच गया.

चांदी भी 8,436 रुपये सस्ती

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. चांदी का भाव 8,436 रुपये प्रति किलो कम होकर 2,35,456 रुपये प्रति किलो रह गया है. इससे पहले इसकी कीमत 2,43,892 रुपये प्रति किलो थी. इस सप्ताह चांदी का सबसे ऊंचा भाव 31 अगस्त की शाम को 2,37,199 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि 3 सितंबर की सुबह यह गिरकर 2,28,360 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर पर पहुंच गई थी.

अमेरिका-ईरान तनाव का भी पड़ा असर

यह भी पढ़ें

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में इस गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है. दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के साथ बाजार में डॉलर, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. इन बदलावों का दबाव सोने और चांदी पर पड़ा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी लगभग 66 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थी. ऐसे में आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें