Advertisement
Budget 2026: रेलवे को विकास की रफ्तार, दिल्ली-वाराणसी समेत 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार बजट पेश किया. इस बजट में रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कई बड़े ऐलान किया गया है.
01 Feb 2026
(
Updated:
01 Feb 2026
07:26 AM
)
Follow Us:
Advertisement
Budget Reform Express: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं. इस बजट में उन्होंने रेलवे सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है.
बजट में नए मालगाड़ी रास्ते के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है. पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही बनारस और पटना में जहाज मरम्मत की सुविधा भी होगी और सी प्लेन बनाने वालों को सपोर्ट दिया जाएगा.

#Budget2026 : दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान#NirmalaSitharaman #Budget pic.twitter.com/lZdP6jZlx0
— NMF NEWS (@nmfnewsofficial) February 1, 2026
ये होंगे 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
- मुंबई से पुणे
- पुणे से हैदराबाद
- हैदराबाद से बेंगलुरु
- हैदराबाद से चेन्नई
- सिलिगुड़ी से वाराणसी
- दिल्ली-वाराणसी
- चेन्नई-बेंगलुरु
रेलवे के सेक्टर में बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, शहरों के बीच विकास-संयोजक के रूप में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर बनेंगे. कॉरपोरेट मित्रों के संवर्ग की तैयारी के लिए पेशेवर संस्थानों को सुविधा मिलेगी. सेमीकंडक्टर के विस्तार के लिए आईएसएम 2.0 का शुभारम्भ करेंगे. आंशिक लोन गारंटी के लिए इंफ्रा जोखिम गारंटी निधि स्थापित होगी. कार्गो के पर्यावरण अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव हैं. अगले 5 साल में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू होंगे. सरकारी कैपेक्स में तेजी के लिए 12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव दिया है.
5 साल में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए 20 हजार करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement