×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हवाई यात्रा के इन अनोखे नियमों के बारे आपको पता है? यात्रा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

शरीर की दुर्गंध से लेकर पायलटों के अलग खाने तक, हवाई यात्रा के हैं कुछ ऐसे अजीबोगरीब नियम, जिनसे ज़्यादातर यात्री पूरी तरह अनजान हैं। अगर सफर पर निकलने वाले हैं आप तो पहले इन्हें जरूर पढ़ें।

हवाई यात्रा के इन अनोखे नियमों के बारे आपको पता है? यात्रा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

क्या आपको ऐसा लगता है कि हवाई यात्रा एक बहुत ही सीधी और आसान प्रक्रिया है? आप चेक-इन करके सुरक्षा जांच से गुजरते हुए, अपनी सीट पर बैठकर मंजिल पर पहुँच जाते हैं। सुनने में तो ये वाकई बहुत आसान लग रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई airlines में छोटे अक्षरों में लिखे 'टर्म्स एंड कंडीशंस' वाले बॉक्स में कुछ बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले नियम छिपे होते हैं? 

जी हाँ, आज हम जानेंगे कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में जिनसे ज्यादातर यात्री पूरी तरह अनजान हैं। 

शारीरिक गंध की वजह से आपको फ्लाइट से उतारा जा सकता है 

Advertisement

बहुत से एयरलाइंस का ये नियम है कि यदि किसी यात्री के शरीर से आ रही दुर्गंध बहुत ज्यादा तीव्र और असहनीय है, तो वे उसे विमान में चढ़ने से रोक सकते हैं। ये नियम सुनने में भले ही मज़ाक लगे, लेकिन ये सच है। ऐसा नियम इसलिए बनाया गया है ताकि दूसरे यात्रियों को असुविधा और परेशानी न हो। ऐसा तभी होता है अगर केबिन क्रू को लगता है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर है और इससे फ्लाइट का माहौल खराब हो रहा है।

Korean Air के फ्लाइट अटेंडेंट कर सकते हैं टेज़र का इस्तेमाल 

Korean Air के सख्त नियमों के मुताबिक, हिंसक या खतरनाक पैसेंजर्स जो दूसरों की जान के लिए खतरा बनते है, उनपर trained क्रू मेंबर्स टेज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Frozen Liquid को सुरक्षा जांच पार कर ले जा सकते हैं  

ज़्यादातर लोगों को पता है की आप तय सीमा से ज़्यादा कोई तरल पदार्थ सुरक्षा जांच से अंदर लेकर नहीं जा सकते। लेकिन इसके लूपहोल के बारे में आपको पता है? अगर कोई लिक्विड पूरी तरह से जमकर बर्फ बन चुका है, तो कुछ एयरपोर्ट्स उसे सुरक्षा जांच से गुजरने की अनुमति दे देते हैं। इसका मतलब आप फ्लाइट में जमी हुई सूप, जमा हुआ जूस, फ्रोजन ब्रेस्ट मिल्क यहाँ तक कि जमी हुई कॉफी भी अगर ले जा रहे हैं, तो तकनीकी रूप से वो सुरक्षा जांच को पार कर सकती है। पर थोड़ी सी भी पिघलने पर उन्हें सिक्योरिटी ऑफिसर्स फेक सकते हैं। 

फ्लाइट के दोनों पायलट ज़्यादातर same meal नहीं खाते

Advertisement

कई फ्लाइट का ये नियम है की captain और first officer को यात्रा के दौरान कभी भी एक जैसा खाना नहीं परोसा जाता। इसकी वजह ये है की अगर खाने से किसी एक पायलट को food poisoning हो जाए या तबियत बिगड़ जाए तो कम से कम दूसरा पायलट पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित रहे ताकि वो बिना किसी रुकावट के विमान को सुरक्षित रूप से उड़ा कर लैंड करा सके।

फ्लाइट अटेंडेंट्स आपकी सीट बदल सकते हैं 

यह भी पढ़ें

चाहे आपने अच्छे खासे पैसे चुका कर अपनी मनपसंद सीट बुक की हो लेकिन फ्लाइट में बैठने के बाद आपकी ये 'कन्फर्म' सीट पल भर में बदल सकती है। जी हाँ, केबिन क्रू के पास ये पूरा अधिकार होता है कि कुछ ख़ास परिस्थितियों में वो किसी भी यात्री को उसकी आवंटित सीट से हटाकर दूसरी सीट पर भेज सकें। जैसे सुरक्षा कारणों से, Operational reasons की वजह से या मेडिकल इमरजेंसी में ऐसा हो सकता है। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें