×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और अंतिम तारीख

विदेश मंत्रालय के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए आसानी हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन और चयन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट - kmy.gov.in को ऑनलाइन आवेदनों के लिए खोल दिया गया है। अब श्रद्धालु घर बैठे ही इस यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि आवेदकों को अब किसी भी तरह का पत्र या फैक्स भेजने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि फीडबैक से लेकर सभी ज़रूरी सूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएंगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और अंतिम तारीख
Image Credit: kmy.gov.in
Advertisement

महादेव के भक्तों के लिए वो समय आ गया है जिसका वो पूरे साल इंतज़ार करते हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा जून और अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी जो दो निर्धारित मार्गों के माध्यम से होगी - लिपुलेख पास (उत्तराखंड) और नाथू ला (सिक्किम)। 

इस यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को अपना आवेदन जमा करना होगा जिसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस साल यात्रा को 20 बैचों में विभाजित किया गया है. हर बैच में 50 यात्री शामिल होंगे. कुल 10 बैच लिपुलेख पास के रास्ते अपनी यात्रा करेंगे और बाकी के 10 बैच नाथू ला के माध्यम से मानसरोवर पहुँचेंगे.

रजिस्ट्रेशन और चयन की पूरी प्रक्रिया है डिजिटल

Advertisement

विदेश मंत्रालय के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए आसानी हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन और चयन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट - kmy.gov.in को ऑनलाइन आवेदनों के लिए खोल दिया गया है। अब श्रद्धालु घर बैठे ही इस यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि आवेदकों को अब किसी भी तरह का पत्र या फैक्स भेजने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि फीडबैक से लेकर सभी ज़रूरी सूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएंगी। 

मंत्रालय ने कहा की तीर्थयात्रियों का चयन एक "निष्पक्ष, कंप्यूटर जनित, रैंडम और जेंडर-संतुलित चयन प्रक्रिया" के माध्यम से किया जाएगा। आवेदकों के लिए इस बार रूट का चयन करने की सुविधा होगी। वो अपनी पसंद के अनुसार दोनों रूटों के लिए प्राथमिकता के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं या अपनी पसंद से किसी एक रूट का चुनाव भी कर सकते हैं। 

अंतिम तिथि 

Advertisement

महादेव के इस धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 मई है। इस बार यात्रा की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के साथ साथ ज़्यादा पारदर्शी और आसान बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

विदेश मंत्रालय इस यात्रा को सफल बनाने के लिए चीन सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। ये लगातार दूसरा वर्ष है जब मंत्रालय चीन की सरकार के सहयोग से इस पवित्र तीर्थयात्रा का आयोजन कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों के तनाव के बाद, ये यात्रा पिछले वर्ष ही दोबारा शुरू हो पाई थी. इस यात्रा का फिर से शुरू होना भारत और चीन के बीच सुधरते रिश्तों का संकेत माना जा रहा है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें