×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अजीबोगरीब ट्रैफिक नियमों को सुनकर हैरान हो जाएंगे आप | इन देशों में गाड़ी चलाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां

अगर आपको गाड़ी चलाते समय कुछ न कुछ खाने की आदत है तो इस देश में आपको ये आदत भारी पड़ सकती है। खूबसूरत देश साइप्रस में रोड सेफ्टी के नियम बहुत ही सख्त हैं। यहाँ के ड्राइविंग रूल्स के मुताबिक़ गाड़ी चलाते समय आपका पूरा का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ ड्राइविंग पर ही होना चाहिए। इसीलिए ड्राइविंग करते समय कुछ भी खाना पीना यहाँ मना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको फाइन भरना पड़ सकता है।

अजीबोगरीब ट्रैफिक नियमों को सुनकर हैरान हो जाएंगे आप | इन देशों में गाड़ी चलाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

रोड सेफ्टी के लिए दुनिया भर में अलग अलग नियम बने हैं जिनका पालन करना हर नागरिक के लिए अनिवार्य है। क्योंकि बात नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी है इसीलिए इसे सुनिश्चित करने का तरीका हर देश का अलग है। कहीं पर सख्ती थोड़ी ज़्यादा है तो कहीं पर थोड़ी ढिलाई भी देखने को मिलती है। इसी बीच कुछ ऐसे देश भी हैं जहां अजीबो-गरीब नियम फॉलो किए जाते हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। तो आज हम दुनिया के कुछ ऐसे ही अनोखे ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानेंगे जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। 

हाईवे पर फ्यूल ख़त्म? तो फिर लगेगा जुरमाना 

हाईवे पर या एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का अचानक से रुक जाना बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। भारत में हाईवे पर फ्यूल ख़त्म हो जाना अक्सर एक आम लापरवाही मानी जाती है लेकिन जर्मनी में ऐसा नहीं है। जर्मनी के हाईवे नेटवर्क ऑटोबान पर सुरक्षा को लेकर नियम काफी सख्त हैं। यहाँ अगर गाड़ी चलाते हुए फ्यूल खत्म हो जाता है तो इसे ट्रैफिक के नियमों को तोड़ना माना जाता है। यहाँ अगर पेट्रोल या डीजल खत्म होने की आपकी गाड़ी हाईवे पर रुकती है तो ड्राइवर को भारी जुर्माना भरना पड़ता है।

पैदल चलने वालों पर पानी उछाला तो मिल सकती है सजा 

भारी बारिश में तेज़ रफ़्तार से चल रही गाड़ियां सड़क किनारे चल रहे लोगों पर पानी उछाल जाती है। ऐसा होना भारत में एक आम घटना है। इससे आपको बेहद गुस्सा तो आता है लेकिन आप कुछ कर नहीं सकते। लेकिन क्या आप जानते हैं, दो ऐसे देश हैं जहाँ गलती से भी अगर आप ऐसा करते हैं तो इसे कानूनी अपराध माना जाता है। ये दो देश हैं जापान और यूनाइटेड किंगडम जहाँ ऐसा करने पर आप पर भारी भरकम फाइन लगाया जा सकता है, साथ ही आपके ड्राइविंग लाइसेंस पर पेनल्टी पॉइंट्स भी लग सकते हैं। 

Advertisement

गाड़ी चलाते समय खाना है गैर कानूनी 

अगर आपको गाड़ी चलाते समय कुछ न कुछ खाने की आदत है तो इस देश में आपको ये आदत भारी पड़ सकती है। खूबसूरत देश साइप्रस में रोड सेफ्टी के नियम बहुत ही सख्त हैं। यहाँ के ड्राइविंग रूल्स के मुताबिक़ गाड़ी चलाते समय आपका पूरा का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ ड्राइविंग पर ही होना चाहिए। इसीलिए ड्राइविंग करते समय कुछ भी खाना पीना यहाँ मना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको फाइन भरना पड़ सकता है। 

ज़ोर से गाड़ी का दरवाज़ा बंद किया तो भरना पड़ेगा जुरमाना 

Advertisement

स्विट्ज़रलैंड सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि सुकून और शांति के लिए भी जाना जाता है। इसलिए यहाँ अगर आप गाड़ी चलाने की सोच रहे हैं तो आपको एक बात का ध्यान रखना होगा की आप गाड़ी का दरवाज़ा ज़ोर से ना पटकें। यहाँ गाड़ी का दरवाजा ज़ोर से पटककर बंद करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। 

यह भी पढ़ें

तो ये थे कुछ ऐसे ट्रैफिक नियम जो सुनने में भले ही अजीब या जरूरत से ज्यादा सख्त लग रहे हों लेकिन सुरक्षा, सुविधा और सिविक सेंस को ध्यान में रखते हुए ही इन नियमों को बनाया गया है। एक ज़िम्मेदार व्यक्ति को सड़क पर चलते समय सिर्फ अपने बारे में नहीं, बल्कि दूसरों के बारे में भी सोचना चाहिए। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें