2026 में कार बाजार में धमाका, Tata Punch EV, Scorpio N और Maruti Brezza समेत कई मॉडल्स होंगे नए लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ अपग्रेड
EV Cars Launch: साल 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई नई कारें और SUVs लॉन्च होंगी, साथ ही कई पॉपुलर मॉडल्स में फेसलिफ्ट और अपडेट्स देखने को मिलेंगे.
Follow Us:
EV Cars Launch: अगर आप इस साल नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. साल 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई नई कारें और SUVs लॉन्च होंगी, साथ ही कई पॉपुलर मॉडल्स में फेसलिफ्ट और अपडेट्स देखने को मिलेंगे. Mahindra Scorpio N, Hyundai Verna, Hyundai Exter, Tata Punch EV, Skoda Kushaq, Skoda Slavia और Maruti Brezza जैसी गाड़ियों में डिजाइन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी, बैटरी और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है.
Tata Punch EV में बड़ी बैटरी और नए फीचर्स
Tata Motors 20 फरवरी को अपडेटेड Punch EV लॉन्च कर सकती है. इस फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव 45 kWh की बड़ी बैटरी का हो सकता है, जो Nexon EV से ली जा सकती है. इस बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर Punch EV लगभग 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है. इसके अलावा मौजूदा 25kWh और 35kWh बैटरी विकल्प भी जारी रह सकते हैं.
फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन, बेहतर सीट कवर, प्रीमियम साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे यह EV और ज्यादा आकर्षक और आरामदायक हो जाएगी.
Mahindra Scorpio N को मिलेगा नया लुक
Mahindra Scorpio N फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसकी लॉन्चिंग 2026 के अंत तक हो सकती है. SUV को नया फ्रंट डिजाइन मिलेगा, जिससे इसका लुक और ज्यादा दमदार दिखेगा.
इंटीरियर में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. यह बदलाव Scorpio N को और प्रीमियम और स्मार्ट बनाएंगे.
Skoda Kushaq और Slavia में अपडेट
Skoda मार्च 2026 में अपडेटेड Kushaq लॉन्च कर सकती है, जिसके बाद Slavia फेसलिफ्ट आएगी. इंजन पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन Kushaq में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, नए कलर ऑप्शन, पैनोरमिक सनरूफ और अपडेटेड डिजिटल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
Hyundai Verna, Exter और Maruti Brezza में बदलाव
Hyundai Verna फेसलिफ्ट में नया ग्लोबल डिजाइन और बेहतर इंटीरियर मिल सकता है. Hyundai Exter में नई ग्रिल और बंपर के साथ नए वेरिएंट भी जोड़े जा सकते हैं.
Maruti Brezza में लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस), अंडरबॉडी CNG टैंक और हल्के डिजाइन बदलाव किए जा सकते हैं. ये बदलाव Brezza को और स्मार्ट, सुरक्षित और इकोनॉमी के लिहाज से बेहतर बनाएंगे.
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें