Tiago 2026 का नया अवतार...किफायती कीमत, हाई-स्ट्रेंथ मैटेरियल और स्मार्ट फीचर्स के साथ सबसे सस्ती कार
Tiago: कंपनी पिछले कुछ दिनों से Tiago 2026 के बारे में धीरे -धीरे जानकारियां शेयर कर रही थी, जिससे कार प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ती गई. ख़ास बात यह हैं कि Tiago 2026 केवल पेट्रोल वेरियंट में ही नहीं, बल्कि CNG और इलेक्ट्रिक (EV) पावरट्रेन में भी उपलब्ध हैं.
Follow Us:
Tiago 2026: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे लोकप्रिय और किफायती हैचबैक Tiago का नया अवतार लॉन्च कर दिया हैं. कंपनी पिछले कुछ दिनों से Tiago 2026 के बारे में धीरे -धीरे जानकारियां शेयर कर रही थी, जिससे कार प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ती गई. ख़ास बात यह हैं कि Tiago 2026 केवल पेट्रोल वेरियंट में ही नहीं, बल्कि CNG और इलेक्ट्रिक (EV) पावरट्रेन में भी उपलब्ध हैं. यानी अब ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कार चुन सकते हैं. पुरानी Tiago की कीमत 4.6 लाख रूपये से शुरू होती थी, और कंपनी ने इस नई कार को भी पांच लाख रूपये से कम कीमत पर लॉच कर दिया हैं. इस किफायती रेंज में इतने सारे फीचर्स और पावरट्रेन विकल्प देना टाटा की खासियत बन चुना हैं.
कीमत और वेरिएंट्स
नई Tiago की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो बेस वेरिएंट के लिए है. अगर आप टॉप वेरिएंट की ओर बढ़ते हैं, तो पेट्रोल वर्जन की कीमत 7.29 लाख रुपये तक जाती है.
CNG वेरिएंट की कीमतें 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 7.99 लाख रुपये तक जाती हैं. वहीं Tiago EV की कीमतें 6.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं. खास बात यह है कि EV वर्जन को BaaS (Battery as a Service) के तहत भी खरीदा जा सकता है. इस विकल्प के साथ बैटरी अलग से ली जाती है और कार की कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
सुरक्षा और फीचर्स
नई Tiago में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. कंपनी ने इसे पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया है. कार में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाते हैं.
टाटा ने यहां तक दिखाया कि अगर Tiago का एक्सीडेंट होता है तो कार किस तरह से सुरक्षित रहती है. इसके लिए उन्होंने डुअल इम्पैक्ट क्रैश डेमो भी पेश किया, जिससे ग्राहकों को वास्तविक सुरक्षा का अंदाजा हो सके.
इसके अलावा, कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, AMT वर्जन में पैडल शिफ्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. मतलब, यह सिर्फ सेफ नहीं बल्कि स्मार्ट और कंफर्टेबल भी है.
Tiago EV – इलेक्ट्रिक में बदलाव
नई Tiago EV में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया गया है और सबसे बड़ी चिंता, यानी रेंज एंजायटी, को कम करने पर ध्यान दिया गया है. अब बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी मिलती है, और कार को सिर्फ 30 मिनट में फास्ट चार्ज किया जा सकता है.इसके अलावा, यह मल्टीपल चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी आसान हो जाती है.
इंजन और पावर
पेट्रोल Tiago में 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 86 HP की पावर जनरेट करता है। CNG वर्जन में यह पावर 75.5 HP तक कम हो जाती है. यह कार मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है और AMT विकल्प भी मौजूद है.
अगर मुकाबले की बात करें तो यह मारुति सुजुकी वैगनआर, सेलेरियो और हुंडई i10 जैसी कारों से सीधा टक्कर लेती है। टाटा ने इस कार में सेफ्टी, पावर और कंफर्ट का ऐसा संतुलन रखा है, जो इसे सेगमेंट में अलग बनाता है.
यह भी पढ़ें
कुल मिलाकर, नई Tiago 2026 अपने सेगमेंट में सुरक्षा, फीचर्स और वैरायटी के मामले में पूरी तरह से दमदार है. चाहे आप पेट्रोल पसंद करें, CNG या EV, टाटा ने सभी विकल्पों में ध्यान रखकर इसे तैयार किया है. और सबसे बड़ी बात यह कि टाटा ने इसे इतनी किफायती कीमत में पेश किया कि इसे खरीदना हर आम आदमी के बजट में संभव है.