जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Raksha Bandhan 2026: बहन के लिए Rakhi पर खरीदें कार, कम बजट में मिलेंगे ये स्टाइलिश मॉडल

Raksha Bandhan Offer: भारतीय बाजार में कुछ ऐसी छोटी और स्टाइलिश कारें भी मौजूद हैं, जिन्हें 5 लाख रुपये के आसपास के बजट में खरीदा जा सकता है. इनमें अच्छा माइलेज, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस जैसी खूबियां मिलती हैं.

Author
25 Aug 2026
( Updated: 25 Aug 2026
12:06 PM )
Raksha Bandhan 2026: बहन के लिए Rakhi पर खरीदें कार, कम बजट में मिलेंगे ये स्टाइलिश मॉडल
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Raksha Bandhan Special Offer: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और अपनापन का खास त्योहार है. इस दिन बहन की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ भाई भी अपनी बहन को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहता है, जो उसके लिए लंबे समय तक यादगार रहे. अगर इस बार आप भी अपनी बहन को कोई खास तोहफा देने का सोच रहे हैं, तो कार एक शानदार विकल्प हो सकती है. खास बात यह है कि भारतीय बाजार में कुछ ऐसी छोटी और स्टाइलिश कारें भी मौजूद हैं, जिन्हें 5 लाख रुपये के आसपास के बजट में खरीदा जा सकता है. इनमें अच्छा माइलेज, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस जैसी खूबियां मिलती हैं.

1. मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए ऑल्टो K10 लंबे समय से एक भरोसेमंद नाम रही है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.70 लाख रुपये है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा है. छोटी साइज की वजह से ट्रैफिक में इसे चलाना और पार्क करना भी आसान रहता है. माइलेज की बात करें तो यह करीब 24-25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है.

2. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

Advertisement

अगर आपकी बहन को थोड़ा अलग और SUV जैसा लुक पसंद है, तो एस-प्रेसो अच्छा विकल्प हो सकती है. करीब 3.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह कार ऊंची सीटिंग पोजिशन और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है. इसका कॉम्पैक्ट आकार शहर की सड़कों के लिए काफी सुविधाजनक है. साथ ही, इसमें जरूरी सेफ्टी फीचर्स और करीब 24-25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है.

3. रेनॉल्ट क्विड

स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वाली बहनों के लिए रेनॉल्ट क्विड पर भी विचार किया जा सकता है. करीब 4.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार में आकर्षक एक्सटीरियर के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसमें Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स के अलावा रिवर्स पार्किंग कैमरा और 279 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है. इसका लुक इसे दूसरी छोटी कारों से थोड़ा अलग बनाता है.

Advertisement

Raksha Bandhan 2026: धागे से डिजिटल तक पहुंची राखी, टैप करते ही दिखेंगी भाई-बहन की खास यादें

4. मारुति सुजुकी सेलेरियो

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप बहन को ज्यादा आरामदायक कार देना चाहते हैं, तो सेलेरियो एक बढ़िया विकल्प हो सकती है . इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.70 लाख रुपये के आसपास है. कार में अच्छा केबिन स्पेस, आरामदायक सीटें और आसान ड्राइविंग मिलती है. इसका पेट्रोल मॉडल करीब 25-26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने के लिए जाना जाता है. साथ ही, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प शहर के ट्रैफिक में ड्राइविंग को और आसान बना देता है.

बहन के लिए कौन सी कार रहेगी सही?

अगर बजट सबसे बड़ी प्राथमिकता है तो ऑल्टो K10 और एस-प्रेसो अच्छे विकल्प हैं. स्टाइल और फीचर्स ज्यादा पसंद हैं तो क्विड पर विचार किया जा सकता है, जबकि ज्यादा स्पेस और आराम चाहिए तो सेलेरियो बेहतर चुनाव हो सकती है. आखिर में कार कोई भी हो, बहन के लिए भाई की तरफ से दिया गया ऐसा तोहफा रक्षाबंधन को निश्चित तौर पर और खास बना देगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें