जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Thar Facelift से BE 07 तक! Mahindra की 2 नई SUV जल्द देंगी बाजार में दस्तक

Mahindra: कंपनी की योजना अप्रैल 2026 से 2031 के बीच करीब 16 नई एसयूवी लॉन्च करने की है. इनमें 10 पेट्रोल-डीजल मॉडल और 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हो सकती हैं.

Author
02 Sep 2026
( Updated: 02 Sep 2026
01:55 PM )
Thar Facelift से BE 07 तक! Mahindra की 2 नई SUV जल्द देंगी बाजार में दस्तक
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Mahindra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले सालों में अपनी एसयूवी रेंज को काफी तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की योजना अप्रैल 2026 से 2031 के बीच करीब 16 नई एसयूवी लॉन्च करने की है. इनमें 10 पेट्रोल-डीजल मॉडल और 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हो सकती हैं. इसी प्लान के तहत 2026 के अंत तक कंपनी अपनी लोकप्रिय 3-डोर Thar का फेसलिफ्ट मॉडल और नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 07 पेश कर सकती है. दोनों गाड़ियों को लेकर ग्राहकों में काफी उत्सुकता है.

नई Thar Facelift में दिखेगा Thar Roxx वाला अंदाज

Mahindra Thar का नया 3-डोर फेसलिफ्ट मॉडल पुराने वर्जन के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ आ सकता है. इसमें Thar Roxx से प्रेरित डिजाइन देखने को मिल सकता है. नई 5-स्लॉट फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स इसके लुक को और आकर्षक बना सकते हैं. यानी कंपनी थार के पुराने रफ-टफ अंदाज को बरकरार रखते हुए इसमें थोड़ा ज्यादा मॉडर्न टच देने वाली है.

सड़क पर भरा पानी तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना Engine हो जाएगा सीज

केबिन में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

नई थार के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें 10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. सुरक्षा के लिए 540-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है. हालांकि, इंजन में बड़े बदलाव की संभावना कम है. इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर डीजल, 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकते हैं। साथ ही RWD और 4WD दोनों विकल्प जारी रहेंगे.

BE 07 होगी महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक ताकत

महिंद्रा BE 07 कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. यह कंपनी के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें BE 6e से जुड़ी इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और बैटरी का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है. इसमें 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं. बड़ी बैटरी के साथ इसकी संभावित रेंज करीब 550 से 650 किलोमीटर तक हो सकती है.

ट्रिपल स्क्रीन और हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी BE 07

BE 07 के केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकता है, जो इसे काफी फ्यूचरिस्टिक लुक देगा। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और इन-बिल्ट डैशकैम जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला Tata Harrier EV, BYD Atto 3 और VinFast VF7 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होने की उम्मीद है. Thar Facelift के जरिए महिंद्रा अपने मजबूत एसयूवी सेगमेंट को और मजबूत करेगी, जबकि BE 07 के जरिए इलेक्ट्रिक बाजार में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश करेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें