×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

असम चुनाव के लिए BJP की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 11 विधायकों के टिकट कटे; जानें CM हिमंता किस सीट से ठोकेंगे ताल

Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 88 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को फिर जालुकबारी से टिकट मिला. कई पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला, जबकि 11 विधायकों का टिकट काटा गया.

असम चुनाव के लिए BJP की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 11 विधायकों के टिकट कटे; जानें CM हिमंता किस सीट से ठोकेंगे ताल
Source: X/ @BJP4India
Advertisement

Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 88 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी. इस बैठक में नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

नए-पुराने चेहरों का पार्टी ने किया मिश्रण

पार्टी द्वारा जारी की गई पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इसमें कई मौजूदा मंत्री और विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को भी उतारा गया है. इन सबके बीच सबसे खास बात यह है कि इस बार 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है, जिससे पार्टी ने बदलाव का संकेत भी दिया है.

Advertisement

सीएम हिमंता सरमा किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को एक बार फिर जालुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. यह सीट उनके लिए मजबूत मानी जाती है, जहां से वे 2001 से लगातार जीतते आ रहे हैं. इसके अलावा हाल ही में पार्टी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है.

महिला उम्मीदवारों को भी मिला स्थान

बीजेपी ने इस सूची में महिला प्रतिनिधित्व पर भी ध्यान दिया है. पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिनमें अजंता नेओग, नीलिमा देवी और ज्योत्स्ना कलिता जैसे नाम शामिल हैं. इससे पार्टी महिला भागीदारी को बढ़ाने का संदेश देना चाहती है.

वरिष्ठ मंत्रियों पर फिर जताया भरोसा

पार्टी ने अपने कई प्रमुख मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताया है. पीयूष हाजरिका, जयंत मल्ल बरुआ, अशोक सिंघल, अजंता नेओग और चंद्रमोहन पाटोवारी जैसे नेता अपनी-अपनी सीटों से चुनाव लड़ेंगे. इससे साफ है कि बीजेपी अनुभव और स्थिरता पर भी जोर दे रही है. उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी दोनों क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है. सूची में वरिष्ठ, युवा और महिला नेताओं का संतुलित प्रतिनिधित्व देखने को मिलता है, जो पार्टी की रणनीति को दर्शाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य में मतदान एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगा, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस तरह से बीजेपी की यह पहली सूची यह साफ संकेत देती है कि पार्टी अनुभव और नए चेहरों के संतुलन के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है. आने वाले दिनों में बाकी उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए जा सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें