×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जेल, बुलडोजर और रिहाई… अयोध्या गैंगरेप केस में बरी होने के बाद सपा नेता मोईद खान के बदले सुर, कहा- CM योगी संत आदमी

गैंगरेप केस में नाम आने के बाद मोईद खान की बेकरी और कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर चला था. जेल से निकलने के बाद मोईद खान ने कहा, CM योगी का आशीर्वाद रहा तो बेकरी फिर बनेगी.

Author
28 Feb 2026
( Updated: 28 Feb 2026
06:17 AM )
जेल, बुलडोजर और रिहाई… अयोध्या गैंगरेप केस में बरी होने के बाद सपा नेता मोईद खान के बदले सुर, कहा- CM योगी संत आदमी
Advertisement

अयोध्या में गैंगरेप केस में फंसे समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान 19 महीने बाद दोषमुक्त हो गए हैं. कोर्ट से राहत मिलते ही मोईद खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. मोईद खान ने CM योगी की तुलना संत से की है. 

मोईद खान ने कहा, ‘CM योगी संत आदमी हैं. वह इस तरीके का काम नहीं कर सकते. मुख्यमंत्री को झूठी खबर देकर भ्रमित किया गया. कुछ लोगों ने गलत सूचना देकर गुमराह किया था. इसलिए हम पर कार्रवाई हो गई.’ मोईद खान ने कहा, उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था, न्याय मिला है. 

फिर बेकरी बनाएंगे मोईद खान!

जेल से रिहा होते ही सपा नेता अपने घर पहुंचे, जहां रिश्तेदार और दोस्त उनसे मिलने पहुंचे. वहीं, गैंगरेप केस में नाम आने के बाद मोईद खान की बेकरी और कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर चला था. जेल से निकलने के बाद मोईद खान ने कहा, CM योगी का आशीर्वाद रहा तो बेकरी फिर बनेगी. यह हमारे बच्चों के रोजगार का साधन है. उन्होंने यह भी बताया कि जेल में कोई असुविधा नहीं हुई. 

दरअसल, पॉक्सो कोर्ट की जज निरुपमा विक्रम ने 29 जनवरी को मोईद खान को दोषमुक्त कर दिया था. अब गैंगस्टर एक्ट में भी सपा नेता को जमानत मिल गई है. जबकि उनके नौकर राजू खान को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई गई थी. मोईद खान ने इसे साजिश करार दिया. उन्होंने कहा, 

Advertisement

‘हमारी ही बिरादरी के कुछ लोगों ने बदले की भावना में ऐसा काम किया. जेल में हमको कोई असुविधा नहीं हुई. जेल में अच्छे से ध्यान रखा जाता था. बेकरी से हमारे बच्चों की रोजी रोटी चल रही थी. हमारे ही समाज के कुछ लोग इसे देख नहीं पाए. इस घटना में हमारे मुख्यमंत्री का कोई दोष नहीं है.’

उन्होंने पीड़िता को लेकर कहा, लड़की के साथ गलत हुआ है, इसमें भी कोई दोराय नहीं है. लड़की और लड़की की मां को लोगों ने सिखाया था. 

जमीन पर हुआ कब्जा- मोईद खान 

Advertisement

मोईद खान का आरोप है कि जेल से लौटकर जब घर पहुंचे तो उनकी मीरा जैना पर ईदगाह के पास में जमीन थी. जिस पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया. उन्होंने कहा, वह अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से करेंगे. 

क्या था वो केस जिसमें फंसे थे मोईद खान? 

दरअसल, अयोध्या के पूराकलंदर में 29 जुलाई, 2024 को नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. इसमें सपा नेता मोईद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले नौकर राजू खान को आरोपी बनाया गया था. 

यह भी पढ़ें- विधान परिषद में सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर प्रहार, विरासत, राम मंदिर और कानून-व्यवस्था पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पुलिस जांच के दौरान मोईद खान और उनके नौकर राजू खान का DNA टेस्ट कराया गया था. रिपोर्ट में मोईद खान का DNA नेगेटिव, जबकि राजू खान का DNA पॉजिटिव आया. कोर्ट ने DNA रिपोर्ट समेत अन्य सबूतों का परीक्षण करने के बाद मोईद को दोषमुक्त करार दिया. इसके अलावा यह भी साबित नहीं हुआ कि घटना कहां हुई थी. वहीं नौकर राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें