×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

Author
27 Mar 2026
( Updated: 27 Mar 2026
02:53 PM )
पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
image credits: File Photo
Advertisement

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने गुरुवार को साफ किया कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, रणवीर प्रसाद ने कहाकि सभी जिलों में मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है और कहीं भी संकट जैसी स्थिति नहीं है.

अफवाहों से बचने की अपील

प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों के आधार पर घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें. सरकार के मुताबिक हाल के दिनों में सोशल मीडिया के जरिए कुछ भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं, जिनमें ईंधन की कमी की बात कही जा रही है. इन सूचनाओं को गलत बताते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह शरारती तत्वों की हरकत है. ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

Advertisement

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की स्थिति पर नजर रखें और कहीं भी आपूर्ति बाधित न होने दें. तेल कंपनियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी रखी गई है, ताकि किसी भी स्थिति में आम लोगों को परेशानी न हो.

सरकार ने यह भी कहा है कि अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण करने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव पड़ता है. इसलिए आम लोग संयम बरतें और सामान्य जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें.

पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं 

प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सदस्य एवं एसआर फिलिंग स्टेशन (इंजीनियरिंग कॉलेज) के मालिक सर्वेश वाजपेई ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. पंप 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित हैं. लोगों को घबराकर डीजल-पेट्रोल स्टोर करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें