×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महागौरी की पूजा कर मुख्यमंत्री ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार रात गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

Author
27 Mar 2026
( Updated: 27 Mar 2026
03:12 PM )
महागौरी की पूजा कर मुख्यमंत्री ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की
Advertisement

चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार रात गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से मां महागौरी की पूजा अर्चना की. 

मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान पूर्ण किया और मां आदिशक्ति जगतजननी से प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना की.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने मां महागौरी की विधि विधान से आराधना की
 
वासंतिक नवरात्रि के पहले ही दिन से गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना का क्रम जारी है. बुधवार को गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर गुरुवार रात मां महागौरी की विधि विधान से आराधना की. इसके बाद उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी का हवन किया. आरती व प्रसाद वितरण के साथ यह आराधना पूर्ण हुई. आनुष्ठानिक कार्य गोरक्षपीठ के पुरोहितों व आचार्यों के साथ वेदपाठी विद्यार्थियों ने सम्पन्न कराया.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें