×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हर फरियादी के जख्मों पर ‘मरहम’, जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 समस्याएं, तत्काल समाधान की दी गारंटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को तत्काल न्याय सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं.

Author
27 Mar 2026
( Updated: 27 Mar 2026
01:06 PM )
हर फरियादी के जख्मों पर ‘मरहम’, जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 समस्याएं, तत्काल समाधान की दी गारंटी
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कतिपय दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा कि, ‘गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही की जाए’.

जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता दर्शन में सीएम योगी ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया और कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार का संकल्प है.

Advertisement

सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश- बिना भेदभाव सबको न्याय

उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले. हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो. अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए CM योगी ने आर्थिक मदद का दिया आश्वासन

Advertisement

यह भी पढ़ें

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट मिलते ही सरकार धन उपलब्ध करा देगी. जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा और उन्हें चॉकलेट के साथ अपना आशीर्वाद भी दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें