×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'दूसरों को नीचा दिखाने...', कान्स 2026 में आलिया भट्ट की हुई बेइज्जती, लोगों ने फिरकी तो भड़क गए सोनू सूद, हेटर्स को लगाई लताड़

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि कान्स में आलिया भट्ट बेवजह कैमरे के सामने पोज दे रहीं थी. जबकि कोई भी उनकी तरफ़ ध्यान नहीं दे रहा था. ना ही उन्हें पहचान पा रहा था. लेकिन अब सोनू सूद ने आलिया भट्ट सपोर्ट किया है.

'दूसरों को नीचा दिखाने...', कान्स 2026 में आलिया भट्ट की हुई बेइज्जती, लोगों ने फिरकी तो भड़क गए सोनू सूद, हेटर्स को लगाई लताड़
Image Credits: Aliabhatt/Instagram/IANS
Advertisement

आलिया भट्ट इन दिनो कान्स फिल्म फेस्टिवल में कथित तौर पर फोटोग्राफर के द्वारा नरअंदाज किए जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही है. आलिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक बार फिर से अपने फैशन से सबको सरप्राइज़ कर दिया. एक्ट्रेस ने यहां अलग-अलग लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ़ खींचा था. 

आलिया भट्ट के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद 

हालांकि कई लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि वो बेवजह कैमरे के सामने पोज दे रहीं थी. जबकि कोई भी उनकी तरफ़ ध्यान नहीं दे रहा था. ना ही उन्हें पहचान पा रहा था. लेकिन अब सोनू सूद ने आलिया भट्ट सपोर्ट किया है. सोनू ने एक्ट्रेस के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया के लिए नोट शेयर किया. इसके जरिए उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की मेहनत और वैश्विक उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता है. 

Advertisement

‘ये हमारे लिए गर्व का पल होना चाहिए’

सोनू सूद ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए नोट पर लिखा, "जब हमारा ही कोई अपना व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो यह हमारे लिए गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढने का बहाना. हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता मिलने की जरूरत नहीं होती.”

‘सही लोगों ने तुम्हारी चमक को पहचान लिया’

Advertisement

एक्टर ने आलिया के अंतरराष्ट्रीय दौरे का सम्मान करते हुए लिखा, "अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर खड़े होना, अपनी कला का प्रतिनिधित्व करना और अपनी यात्रा को गरिमा के साथ आगे बढ़ाने का साहस ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है. आज की दुनिया को ट्रोलिंग की लत लग चुकी है, लेकिन हमें प्रोत्साहन को चुनना चाहिए. याद रखें जो लोग अपने सपने बुनने में व्यस्त होते हैं, उनके पास दूसरों को नीचा दिखाने के लिए वक्त नहीं होता. हमें तुम पर गर्व है, मेरे दोस्त, सही लोगों ने तुम्हारी चमक को पहचान लिया.”

हालांकि, अपनी इस पोस्ट में सोनू ने साफ तौर पर आलिया का नाम नहीं लिखा लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर आलिया के लिए ही था क्योंकि अभी आलिया को सोशल मीडिया पर कान्स दौरे पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

विदेशी पैपराजी द्वारा आलिया को मिली कम अटेंशन

बता दें कि रेड कार्पेट पर उनके वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं. जहां कुछ लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस और एलिगेंट लुक की तारीफ की, वहीं कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें विदेशी पैपराजी द्वारा कम अटेंशन मिलने को लेकर आलोचना भी की. 

Advertisement

कान में आलिया भट्ट ने जीत लिया दिल 

बता दें कि आलिया भट्ट ने पिछले साल फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था. अब लगातार दूसरे साल वो फिर कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं. एक्ट्रेस इस बार भी अलग-अलग लुक में नज़र आईं हैं, जिनमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं. एक्ट्रेस के कान लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है. 

लव एंड वॉर में नज़र आएंगी आलिया भट्ट

Advertisement

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ़्रंट की तो  आलिया भट्ट ने 'लव एंड वॉर' के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल नजर आएंगे. माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'संगम' से प्रेरित है, जिसमें राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अल्फा में नज़र आएंगी आलिया भट्ट

इसके अलावा, आलिया यशराज फिल्म्स की वुमेन स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में होगी. इसके अलावा, फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें