जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान में बैठक से पहले US-ईरान डेलिगेशन को क्या डर सता रहा? जानें, भारत के लिए क्या है अच्छी बात

अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी तौर पर जंग थम गई है, हालांकि इजरायल अभी भी लेबनान पर हमले नहीं रोक रहा. इस बीच US और ईरान का डेलिगेशन इस्लामाबाद में स्थायी सीजफायर पर बैठक के लिए इस्लामाबाद पहुंच रहा है.

Author
10 Apr 2026
( Updated: 16 Apr 2026
04:30 PM )
पाकिस्तान में बैठक से पहले US-ईरान डेलिगेशन को क्या डर सता रहा? जानें, भारत के लिए क्या है अच्छी बात
Image Source: IANS
Advertisement

अमेरिका और इजरायल के बीच स्थायी संघर्ष विराम को लेकर पाकिस्तान की मध्यस्थता में बैठक होने जा रही है. इस बैठक में अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन शामिल होंगे. इस बीच अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान जाने वाले डेलिगेशन की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. 

असुरक्षा की भावना कहें या पाकिस्तान के प्रति भरोसे की कमी, अमेरिका के किसी राष्ट्रपति ने साल 2006 के बाद से अब तक इस देश का दौरा नहीं किया है. राष्ट्रपति तो छोड़िए, 2011 से अब तक अमेरिका के शीर्ष अधिकारी भी यहां नहीं आए. वहीं भारत पर अमेरिका का भरोसा ज्यादा नजर आता है.  ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका के कुल आठ राष्ट्रपतियों ने नौ बार भारत का दौरा किया है, जबकि पांच ने पाकिस्तान का दौरा किया है. 

पहली बार भारत कब आए थे अमेरिका के राष्ट्रपति? 

अमेरिका ने भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 2 सितंबर 1946 में ही स्थापित किए गए थे.  थॉमस एच. विल्सन 1941 में भारत में पहले अमेरिकी कमिश्नर नियुक्त किए गए थे. अमेरिका और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध 15 अगस्त 1947 को स्थापित हुए. 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में 1789 से अब तक 47 राष्ट्रपति हुए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने नौ बार भारत का दौरा किया है. पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति 1978 में भारत के दौरे पर पहुंचे थे. 

अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने कब-कब किया भारत दौरा? 

  • 1959- ड्वेट डी आइज़ेनहावर
  • 1969- रिचर्ड निक्सन
  • जनवरी, 1978- जिम्मी कार्टर
  • मार्च, 2000- बिल क्लिंटन
  • मार्च 2006- जॉर्ज डब्ल्यू. बुश 
  • नवंबर 2010- बराक ओबामा
  • 2015- बराक ओबामा का दूसरा भारत दौरा
  • जनवरी 2020- डोनाल्ड ट्रंप 
  • सितंबर 2023- जो. बाइडेन 

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिर से भारत दौरे को लेकर भी चर्चा है. ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में भी भारत का दौरा कर सकते हैं. 

अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने कब-कब किया पाक का दौरा? 

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति पहली बार 1959 में पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे थे. 

  • दिसंबर, 1959- ड्वाइट डी. आइजनहावर 
  • दिसंबर, 1967- लिंडन बी. जॉनसन
  • अगस्त, 1969- रिचर्ड निक्सन
  • मार्च, 2000- बिल क्लिंटन 
  • मार्च, 2006- जॉर्ज डब्ल्यू. बुश 

2006 के बाद किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया, हालांकि इसके पीछे एक कारण अमेरिका में हुए 26/11 का हमला भी है. अमेरिका को संदेह था कि इस हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने पनाह दी है.  हालांकि, पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा. फिर अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में 2 मई 2011 को एक गुप्त ऑपरेशन के तहत आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था. जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में खिंचाव आ गया. इसी तनाव को कम करने और संबंधों को संभालने के लिए उस समय की अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान का दौरा किया था. 

यह भी पढ़ें

इसके अलावा, पाकिस्तान में चीन का दबदबा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में यह भी एक कारण हो सकता है कि अमेरिका इस देश से दूरी बनाकर रखे हुए है. अब 2011 के बाद अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल ईरान से संघर्ष को खत्म करने के लिए पाकिस्तान जाने वाला है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें