×
जिस पर देशकरता है भरोसा

क्या फायरिंग पहले से तय थी? ट्रंप के कार्यक्रम के बाद कैरोलिन लेविट का बयान वायरल, कहा था-‘आज रात कुछ शॉट्स फायर होंगे’

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक बयान तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहती नार आ रहीं है कि आज रात कुछ शॉर्ट फायर होंगे.

क्या फायरिंग पहले से तय थी? ट्रंप के कार्यक्रम के बाद कैरोलिन लेविट का बयान वायरल, कहा था-‘आज रात कुछ शॉट्स फायर होंगे’
Image Source: IANS
Advertisement

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस संवाददाताओं का रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक फायरिंग की आवाज ने पूरे कार्यक्रम को दहला दिया. यह कार्यक्रम शहर के एक बड़े होटल में चल रहा था, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और कई देशों ने इसकी कड़ी निंदा भी की है. इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) का सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम के बीच कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में लेविट कहती नजर आ रही हैं कि आज रात ‘कुछ शॉट्स फायर होंगे’. उन्होंने कहा था कि यह रात देखने लायक होगी और ट्रंप के भाषण में जोश और उत्साह देखने को मिलेगा. उनका यह बयान पहले एक मजाकिया राजनीतिक अंदाज में लिया गया था, लेकिन असली फायरिंग की घटना के बाद इस बयान ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

कार्यक्रम के बीच अचानक मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हॉल में लगभग 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे. माहौल सामान्य था और सभी लोग कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कई लोग टेबलों के नीचे छिप गए, जबकि होटल स्टाफ ने भी तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया. कुछ ही मिनटों में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों ने संभाली स्थिति

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बेहद तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया. संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और हालात को नियंत्रण में कर लिया गया. सुरक्षा अधिकारियों की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन डर और तनाव का माहौल काफी देर तक बना रहा.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे महज एक संयोग मान रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर शंका भी जाहिर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस तेज हो गई है और लोग अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं.

ट्रंप का बयान आया सामने

घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद बहादुरी और तेजी से काम किया. ट्रंप ने यह भी कहा कि कार्यक्रम को जारी रखने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के आधार पर ही लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस घटना के बाद दुनिया के कई बड़े देशों ने चिंता जताई है. भारत समेत कई देशों के नेताओं ने इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत बताई है. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि बड़े आयोजनों में सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण होती है और छोटी सी चूक भी बड़ा खतरा बन सकती है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें