जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पेरिस की सड़कों पर चाकूबाजी, हमलावर ने तीन महिलाओं को चाकू मारकर कहा- ‘मुझे अल्लाह ने हुक्म दिया’

हमलावर ने जिन तीन महिलाओं को चाकू मारा, उनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी. तीनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.

Author
28 Jul 2026
( Updated: 28 Jul 2026
03:28 PM )
पेरिस की सड़कों पर चाकूबाजी, हमलावर ने तीन महिलाओं को चाकू मारकर कहा- ‘मुझे अल्लाह ने हुक्म दिया’
Image Source- Xinhua/IANS
Advertisement

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक हमलावर ने अल्लाह का नाम लिया और तीन महिलाओं को चाकू से गोद दिया. इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी. तीनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. 

यह हमला पेरिस के प्लेस डे क्लिची इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुआ. जहां दो किचन वाले चाकू लिए एक आदमी ने सड़क पर आने-जाने वालों पर हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रेंच मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर है. हमलावर को अरेस्ट कर लिया गया है. उसे मौके पर एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर ने पकड़ा. 

फ्रांस के गृह मंत्री ने क्या बताया? 

Advertisement

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने मीडिया को बताया कि हमलावर ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले दो चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला किया. लॉरेंट नुनेज ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की तारीफ करते हुए कहा, उसने साहस दिखाया है. हमलावर और हिंसक हो सकता था लेकिन वहां एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. जिससे बड़ी घटना को रोका जा सका.

आरोपी ने कहा- अल्लाह ने दिया था आदेश 

हिंसक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया. आरोपी ने कहा, ऐसा करने के लिए मुझे अल्लाह ने हुक्म दिया था. 

आंतकी एंगल से भी होगी जांच

हालांकि गृह मंत्री ने इस बहुत हिंसक काम के पीछे आरोपी का क्या मकसद था. इसके बारे में पता नहीं चल पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस का नेशनल एंटी-टेररिज्म प्रॉसिक्यूटर ऑफिस (पीएनएटी) हालात पर नजर रख रहा है. 

Advertisement

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं. एक वीडियो में जब संदिग्ध को रोका जा रहा था, तो उसे धार्मिक बयान देते हुए दिखाया गया है. वीडियो में जमीन पर लेटे हुए आरोपी को यह कहते हुए सुना गया, ‘यह अल्लाह है जिसने मुझे हुक्म दिया.’ हमले का असली मकसद क्या था जांच एजेंसियां इसका पता लगा रही हैं. 

जर्मनी में भी कट्टरपंथी हमला 

यह हमला जर्मनी में शनिवार को हुए एक इस्लामिक कट्टरपंथी हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए.

Advertisement

दरअसल, बर्लिन के टियरगार्टन पार्क के पास एक वैन भीड़ में घुस गई. इसके बाद ड्राइवर ने राहगीरों पर एक हथियार से हमला किया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह माचेटे था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। यह घटना शहर के क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे प्राइड परेड की जगह के पास हुई. 

यह भी पढ़ें- ट्रंप के एक फैसले से टूटे कच्चे तेल के दाम आई बड़ी गिरावट, क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिलेगी राहत?

स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि बर्लिन में गाड़ी से टक्कर मारने और चाकू घोंपने के संदिग्ध को पुलिस ने को गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को बर्लिन के स्पांडाऊ जिले में शाम करीब 6:00 बजे देखा गया. शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध चाकू वाला हथियार लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर भागा, जिससे अधिकारियों को गोली चलानी पड़ी. जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने इस घटना आतंकवाद से जोड़ा था. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें