×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर हैं…’, लेबनान पर इजरायली हमलों के बीच ईरान की खुली चेतावनी, क्या फिर शुरू होगी जंग?

Israel Attacks On Lebanon: ईरान ने इजरायल को 'उंगलियां ट्रिगर पर होने' की चेतावनी देकर स्पष्ट कर दिया है कि लेबनान पर बढ़ते हमले एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध को जन्म दे सकते हैं.

Author
09 Apr 2026
( Updated: 16 Apr 2026
04:22 PM )
‘हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर हैं…’, लेबनान पर इजरायली हमलों के बीच ईरान की खुली चेतावनी, क्या फिर शुरू होगी जंग?
Image Source: IANS
Advertisement

लेबनान में बढ़ते सैन्य हमले और संघर्ष-विराम के उल्लंघन को लेकर तनाव एक बार फिर चरम पर है. इजरायल के हमलों ने क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ईरान ने स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि यदि ये कार्रवाइयां जारी रहीं तो हमारी उंगल‍ियां अभी भी ट्रिगर पर ही हैं.

ईरान ने इजरायल को दी चेतावनी 

ईरान ने लेबनान के खिलाफ बार-बार की आक्रामकता को संघर्ष-विराम समझौते का घोर उल्लंघन बताया है. ईरान का कहना है क‍ि इन आक्रमक कार्रवाइयों का जारी रहना बातचीत को बेमानी बना देगा. ईरान अपने लेबनानी भाइयों और बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा. यह धोखे और संभावित समझौतों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का एक खतरनाक संकेत है.

ईरानी राष्ट्रपति बोले- हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर

Advertisement

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''लेबनान में इजरायल का फिर से घुसपैठ करना, शुरुआती संघर्ष-विराम समझौते का खुला उल्लंघन है. यह धोखेबाजी और भविष्य के संभावित समझौतों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का एक खतरनाक संकेत है. इन कार्रवाइयों का जारी रहना बातचीत को बेमानी बना देगा. हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर हैं. ईरान अपने लेबनानी भाई-बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा’’.

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी इजरायली हमले की निंदा की

Advertisement

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इजरायल के हमले की कड़ी आलोचना की है. ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुआ है. सीजफायर के बाद ही इजरायल ने लेबनान पर हमला कर दिया.

मैक्रों ने लेबनान को समर्थन दिया

राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात की और इन जानलेवा हमलों के सामने फ्रांस की पूरी एकजुटता दिखाई. इजरायल ने कहा कि इन हमलों में ईरान के समर्थन वाले मिलिटेंट समूह हिज्बुल्लाह के 100 से ज्यादा कमांड सेंटर और मिलिट्री साइट्स को टारगेट किया गया.

लेबनान के पीएम बोले- हमले सीजफायर के लिए सीधा खतरा

लेबनानी पीएम और राष्ट्रपति से बातचीत के बाद फ्रांस के प्रेसिडेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ये हमले अभी हुए सीजफायर के बने रहने के लिए सीधा खतरा हैं. लेबनान को इस सीजफायर के तहत पूरी तरह शामिल किया जाना चाहिए”.

Advertisement

पाकिस्तान करेगा अमेरिका-ईरान की मध्यस्थता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को खत्म करने वाली समझौता वार्ता के ल‍िए अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस इस्‍लामाबाद जाने की तैयारी में हैं. अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत हो रही है.

सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट होने से सस्पेंस बढ़ा

यह भी पढ़ें

इस बीच ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. इस स्‍थ‍ित‍ि में अभी यह कहना मुश्‍क‍िल है क‍ि ईरान की तरफ से समझौता वार्ता के ल‍िए पाक‍िस्‍तान कौन जाएगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें