जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘चांद हमारा है…’, डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट, अंतरिक्ष को बताया अपना, क्या स्पेस पर कोई भी कर सकता है दावा, जानें कानून

डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर एक पोस्ट के कारण चर्चा में आ गए. उन्होंने चांद (Moon) के साथ फोटो पोस्ट की और दावा किया कि चांद हमारा है.

Author
08 Sep 2026
( Updated: 08 Sep 2026
12:32 PM )
‘चांद हमारा है…’, डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट, अंतरिक्ष को बताया अपना, क्या स्पेस पर कोई भी कर सकता है दावा, जानें कानून
Image Source- Donald Trump Social Media/Truth
Advertisement

America's President Donald Trump's Claim on Moon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया पर अपना दावा करते हैं. खुद कई देशों को युद्ध में झोंकने के बाद पानी डालने का दिखावा भी ट्रंप ही करते हैं, ईरान के साथ जंग के बीच उन्होंने समुद्री तेल मार्ग होर्मुज पर अपना दावा किया था. अब उन्होंने धरती नहीं अंतरिक्ष को भी अपना बता दिया. 

डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर एक पोस्ट के कारण चर्चा में आ गए. उन्होंने चांद (Moon) के साथ फोटो पोस्ट कर कहा, ‘चांद हमारा है.’ इस पोस्ट में ट्रंप ने अपनी 'स्पेस फ़ोर्स' यूनिफॉर्म के कॉन्सेप्ट वाली पोस्ट भी शेयर की. 

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन 

Advertisement

चांद को अपना बताने वाले ट्रंप के इस पोस्ट पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए. उन्होंने कहा, ‘सिर्फ़ चांद तक ही क्यों? मंगल ग्रह का क्या? या इससे भी बेहतर, उन्हें सूरज पर जाना चाहिए.’

एक शख्स ने लिखा, जल्दी करो, हम मंगल ग्रह के लोगों को कैसे चेतावनी दें?’

क्या चांद पर कोई भी कर सकता है कब्जा? 

अब सवाल ये उठता है कि ट्रंप की तरह ही क्या कोई भी चांद पर दावा कर सकता है? इसे समझने के लिए 1967 की 'आउटर स्पेस ट्रीटी' (बाह्य अंतरिक्ष संधि) को समझना पड़ेगा. जिसमें अमेरिका और 100 से ज़्यादा देशों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे. इसमें कहा गया है कि कोई भी देश संप्रभुता, इस्तेमाल या कब्ज़े के ज़रिए चांद या अंतरिक्ष की अन्य खगोलीय वस्तुओं पर अपना दावा नहीं कर सकता. 

Advertisement

होर्मुज पर फिर किया अपना दावा 

इसी दौरान, ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को भी अमेरिकी इलाका बताया. इतना ही नहीं उन्होेंने तो होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने की भी बात कह दी. 

यह भी पढ़ें- दुश्मन तक किसने पहुंचाए अमेरिकी सेना के सीक्रेट इनपुट? रडार पर 50 ऑफिसर, पॉलीग्राफ टेस्ट बताएगा ‘भेदिए’ का पता!

Advertisement

यह भी पढ़ें

दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने न्यू मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ रखने का भी सुझाव दिया. उन्होंने कहा था, ‘कई लोगों ने न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर न्यू अमेरिका रखने का सुझान दिया था. उस शानदार राज्य के लोगों के लिए यह नाम कहीं ज़्यादा प्रतिष्ठित और सुंदर होगा. वाह, मुझे यह बहुत पसंद आया.’ खुद ही फैसले लो और खुद ही उन पर खुश होते हुए वाहवाही करो. ये तो ट्रंप ही कर सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें