Advertisement
'इटली किसी के आगे नहीं झुकता', ट्रंप पर जमकर भड़की मेलोनी, जानें क्यों कहा ऐसा?
Giorgia Meloni On Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई नई निति या फैसला नहीं, बल्कि अमेरिका और इटली के रिश्तों को लेकर उठा विवाद है.
Advertisement
Giorgia Meloni On Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई नई निति या फैसला नहीं, बल्कि अमेरिका और इटली के रिश्तों को लेकर उठा विवाद है. कुछ मीडिया रिपोर्टर्स में दावा किया गया था कि मेलोनी ने अमेरिका से दुरी बना ली है, लेकिन उन्होंने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.. यह पूरा मामला तब गर्माया जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़्रांस के एवियन में हुए G7 समिट को लेकर एक बयान दिया..ट्रंप का दावा था कि समिट के दौरान मेलोनी ने उनसे बार-बार फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी. उन्होंने यह भी कहा कि मेलोनी अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही थीं. इसी बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई....
मेलोनी का साफ संदेश- अमेरिका से रिश्ता साझेदारी का है
एक इटैलियन मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया मेलोनी ने इन आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि इटली की सरकार न तो अमेरिका विरोधी है और न ही किसी के दबाव में काम करती है. मेलोनी ने दो टूक कहा कि उनका देश रिश्तों को सम्मान और बराबरी के आधार पर देखता है, झुकने के आधार पर नहीं. उन्होंने कहा कि वह पहले भी किसी के सामने नहीं झुकीं और आगे भी ऐसा नहीं करेंगी.. उनके अनुसार, मजबूत पश्चिमी दुनिया तभी बन सकती है जब देश आपस में एकजुट रहें और सम्मान के साथ सहयोग करें.
Advertisement
Advertisement
ट्रंप के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को मेलोनी ने पूरी तरह बेबुनियाद और गैरज़रूरी बताया. उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह के बयान देना किसी भी तरह से सही नहीं है और इससे रिश्तों पर गलत असर पड़ सकता है. मेलोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी लोकप्रियता किसी विदेशी नेता या बाहरी रिश्तों पर निर्भर नहीं करती. उन्होंने जोर देकर कहा कि इटली में उनकी छवि इस बात पर बनी है कि वह अपने देश के हितों को कितनी मजबूती से आगे रखती हैं. उनके अनुसार, राष्ट्रीय हित ही उनकी प्राथमिकता हैं और आगे भी यही रहेगा.
Advertisement
सैन्य समझौतों और संप्रभुता पर दिया जोर
इस पूरे विवाद के बीच मेलोनी ने इटली और अमेरिका के बीच पुराने सैन्य समझौतों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से जुड़े समझौतों का सम्मान किया जाएगा और उन्हें किसी भी तरह से एकतरफा बदला नहीं जा सकता. उन्होंने यह भी दोहराया कि इटली एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है और वह अपने फैसले खुद लेता है. उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय रिश्ते तभी मजबूत होते हैं जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करें.
राजनीतिक हलचल और बढ़ी कूटनीतिक चर्चा
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है. इसी बीच इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी का अमेरिका दौरा भी रद्द होने की खबर सामने आई है, जिससे इस पूरे मामले को और गंभीर माना जा रहा है. फिलहाल इस विवाद पर अंतरराष्ट्रीय नजरें टिकी हुई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और इटली के रिश्तों पर इस बयानबाजी का असर देखने को मिल सकता है.