×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

व्हाइट हाउस में ट्रंप की चल रही थी इम्पोर्टेंट मीटिंग, तभी 2 साल के बच्चे ने किया कुछ ऐसा, सब रह गए दंग…जानें कौन है ये मासूम

अमेरिका के व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की बैठक के बीच 2 साल का ट्रैविस स्मिथ अपनी मासूम हरकतों से चर्चा में आ गया. जन्म से सुनने में असमर्थ ट्रैविस की जिंदगी रेजेनेरॉन की जीन थेरेपी और FDA के समर्थित इलाज के बाद बदल गई.

व्हाइट हाउस में ट्रंप की चल रही थी इम्पोर्टेंट मीटिंग, तभी 2 साल के बच्चे ने किया कुछ ऐसा, सब रह गए दंग…जानें कौन है ये मासूम
Image Source: X/ @WhiteHouse
Advertisement

अमेरिका के व्हाइट हाउस में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान ऐसा भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल छू लिया. कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप बैठक कर रहे थे, तभी अचानक एक 2 साल का बच्चा फर्श पर खेलते-खेलते लेट गया. उसकी मासूमियत ने माहौल को पल भर में हल्का और खुशनुमा बना दिया. बच्चे की कहानी काफी भावुक कर देने चली है. 

कौन है ट्रैविस स्मिथ?

इस बच्चे का नाम ट्रैविस स्मिथ है, जिसकी कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जा रही. ट्रैविस जन्म से ही पूरी तरह सुनने में असमर्थ था. उसकी मां सिएरा स्मिथ ने बताया कि वह अपने बेटे को पुकारती थीं, लेकिन वह उनकी आवाज नहीं सुन पाता था. यहां तक कि वह अपना नाम भी नहीं पहचानता था. मां के 'आई लव यू' कहने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी, जो किसी भी मां के लिए बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव होता है.

Advertisement

जीन थेरेपी से बदली जिंदगी

ट्रैविस की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव तब आया, जब उसे रेजेनेरॉन कंपनी की नई जीन थेरेपी दी गई. इस दवा को अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी FDA का समर्थन भी मिला हुआ है. इलाज के तहत ट्रैविस की सर्जरी की गई और धीरे-धीरे उसकी सुनने की क्षमता वापस आने लगी. यह मेडिकल साइंस की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

ट्रंप ने की सीधी बातचीत

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्रैविस और उसकी मां से बातचीत की. उन्होंने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि क्या बच्चा पहले बिल्कुल भी नहीं सुन पाता था. इस पर सिएरा ने साफ कहा कि ट्रैविस पहले 100 प्रतिशत सुनने में असमर्थ था, लेकिन अब वह आवाजें सुन सकता है और समझ भी सकता है. उन्होंने बताया कि अब उनके बेटे को संगीत बहुत पसंद है. वह गाने सुनता है, डांस करता है और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स के साथ खेलना भी उसे अच्छा लगता है.

मासूम हरकतों ने जीता दिल

इस पूरे कार्यक्रम में ट्रैविस की मासूम हरकतों ने सभी का दिल जीत लिया. वह कभी मां की गोद में हंसता रहा, तो कभी अचानक फर्श पर लेटकर खेलने लगा. उसकी इन छोटी-छोटी गतिविधियों ने माहौल को भावुक और खुशगवार बना दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दवाइयों की कीमत कम करने और हेल्थकेयर खर्च घटाने पर केंद्रित था, लेकिन ट्रैविस की कहानी ने सारी सुर्खियां अपने नाम कर लीं. एक ऐसे बच्चे की कहानी, जिसने खामोशी से आवाज तक का सफर तय किया, हर किसी के लिए उम्मीद और प्रेरणा बन गई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें