×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अपने ही देश में घूमने से डरे ट्रंप, बेटे की शादी में नहीं जाएंगे! कहा- मुझे मार देंगे

ईरान से जंग शुरू कर ट्रंप बुरी तरह फंस गए हैं. हालात ऐसे बन गए कि उन्हें बेटे की शादी में जाने से भी इंकार कर दिया.

Author
22 May 2026
( Updated: 22 May 2026
12:14 PM )
अपने ही देश में घूमने से डरे ट्रंप, बेटे की शादी में नहीं जाएंगे! कहा- मुझे मार देंगे
Source- IANS/X/@WhiteHouse
Advertisement

ईरान से लड़ाई कर अमेरिका दुनिया को कमजोर करने चला था, कुछ हद तक वह अपने इस मिशन में कामयाब भी हो गया, लेकिन खुद के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर ली. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हद तक डरे हैं कि उन्हें हर कहीं ईरानी नजर आ रहे हैं और वह अमेरिका के भीतर ही इवेंट अटेंड नहीं कर रहे. 

मौका है राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप की शादी का, जिसमें जाने से ट्रंप कतरा रहे हैं. उन्हें डर सता रहा है कि वहां भी उनके दुश्मन हो सकते हैं. ट्रंप ने ये खुद माना है कि वह अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में जाना चाहते हैं, लेकिन वक्त ऐसा है कि फैसला आसान नहीं. ट्रंप ने कहा, ‘जाऊंगा तो भी मारा जाऊंगा, नहीं जाऊं तो भी मारा जाऊंगा.’ 

कब है बेटे की शादी और क्यों डरें हैं ट्रंप? 

Advertisement

हालांकि ट्रंप ने ये बात मजाकिया लहजे में कही, लेकिन इसके पीछे उनका डर साफ दिख रहा था. उन्हें अपने ही देश में जान का खतरा सताने लगा है, वो भी परिवार के फंक्शन में, अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, यह प्राइवेट और छोटा इवेंट है. 

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Don Jr) की शादी इसी वीकेंड फ्लोरिडा के बाहामास में होगी. ये जगह खूबसूरत द्वीपों से घिरी है. जूनियर ट्रंप बेटिना एंडरसन से शादी रजाएंगे. 

बेटे की शादी पर ट्रंप ने क्या कहा? 

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी आशंका खुलकर बताई. उन्होंने कहा, बेटा चाहता है कि वह शादी में आएं, लेकिन अभी हालात आसान नहीं हैं. यह छोटा सा निजी कार्यक्रम है और मैं कोशिश करूंगा कि पहुंच सकूं. लेकिन…’ 

Advertisement

इसके बाद ट्रंप हंसने लगे और कहा, यह मेरे लिए सही समय नहीं है. मेरा ईरान से जुड़ा एक मामला है, अगर मैं जाता हूं, तो मेरी जान जा सकती है. अगर मैं नहीं जाता, तो भी मेरी जान जा सकती है, ज़ाहिर है, झूठी खबरों के ज़रिए.’

ट्रंप ने आगे बताया, मैंने अपने बेटे से कहा है कि मेरे लिए यह अच्छी टाइमिंग नहीं है. मैं इस समय एक चीज में फंसा हूं, जिसका नाम ईरान है और दूसरी भी कई चीजें हैं.’ 

जूनियर ट्रंप की बात करें तो वह पिता के फैसलों में उन्हें समर्थन देते हैं. वह ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन प्रोजेक्ट से भी जुड़े हैं. कई मौकों पर जूनियर ट्रंप पिता के साथ नजर आते रहे हैं. माना जाता है ट्रंप के बाद उनके बेटे राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं.

मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने बेटे की नाराजगी की ओर भी इशारा किया, क्योंकि अगर वह शादी में गए तो उन्हें मीडिया की आलोचना सहनी पड़ेगी. अगर शादी में नहीं गए तो बेटे और बहू की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. ट्रंप ने आगे बेटे की शादी के लिए कहा, ‘उम्मीद है उनकी शादी शानदार रहेगी.’ फिलहाल ट्रंप को एक टेंशन नहीं कई टेंशन हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, ईरानी सांसद ने दी धमकी, कहा-अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल

यह भी पढ़ें

जहां एक तरफ वह ईरान के साथ मसले को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं तो दूसरी ओर कहीं न कहीं उन्हें अपनी ही जान का खतरा है. खासकर उस घटना के बाद जब डिनर पार्टी में ट्रंप और उनके अधिकारियों, करीबियों पर गोलीबारी की कोशिश की गई थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें