जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सेना अधिकारी ने की फायरिंग, कैंपस में दहशत

इस्लामाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी छात्रों के प्रदर्शन के बीच सेना अधिकारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. दावा किया जा रहा है कि सैनिक यूनिवर्सिटी की महिला फैकल्टी का पति था.

Author
24 Aug 2026
( Updated: 25 Aug 2026
10:25 AM )
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सेना अधिकारी ने की फायरिंग, कैंपस में दहशत
Image Source- Screengrab/Viral Video
Advertisement

पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अचानक फायरिंग होने लगी. दावा जा रहा है जिसने फायरिंग की थी वह सेना में ब्रिगेडियर है.

मामला इस्लमाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी का है. छात्रों का आरोप है कि एक महिला फैकल्टी से विवाद के बाद छात्रों का प्रोटेस्ट हो रहा था. इस बीच सैन्यकर्मी पति वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

छात्रों ने क्या आरोप लगाए? 

छात्रों का आरोप है कि वे अपने टीचर और डिपार्टमेंट के हेड डॉ. जादून खान के समर्थन में खड़े थे. उनके अनुसार, HR मैनेजर (जो एक महिला हैं) ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें धक्का दिया और उन पर झूठा केस करने की धमकी दी. इसके बाद छात्रों ने उनके समर्थन में प्रदर्शन किया. छात्रों ने हाथ में Justice for Sir लिखे हुए बोर्ड लेकर रखे थे. 

आर्मी ऑफिसर की पत्नी हैं महिला फैकल्टी 

बताया जा रहा है जिस सैन्यकर्मी ने गोली चलाई वह महिला फैकल्टी का पति है. छात्रों का दावा है कि उन्होंने कुछ छात्रों को थप्पड़ भी मारा. फिर अपने पति को बुलाया. फिर ऑफिसर यूनिफॉर्म में आए उन्होंने एक छात्र पर डंडे का इस्तेमाल किया. मामला बढ़ गया, छात्रों ने विरोध किया को पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की. 

Advertisement

वायरल वीडियो पर अलग-अलग दावे

वहीं, कुछ लोग सेना अधिकारी के वीडियो पर अलग ही दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऑफिसर बस अपनी पत्नी को छोड़ने आए थे, कुछ छात्रों ने उन्हें परेशान किया, और गुस्से में आकर उन्होंने गोली चला दी. 

Advertisement

जबकि छात्रों का कहना है कि वे आते ही गुंडागर्दी करने लगे, फायरिंग की और छात्राओं को भी परेशान किया. उन्हें तब बुलाया गया था जब उनकी पत्नी पहले ही विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुकी थीं और मामला हाथापाई तक पहुंच चुका था.

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तानी अब्बा भी नहीं पाएंगे पहचान', महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा जुलूस पर फेंके गए अंडे, नितेश राणे बोले- ईद भी आएगी

यह भी पढ़ें

इस घटना के बाद छात्रों ने कॉलेज में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. इस घटना के अलग अलग वीडियो अलग दावों के साथ वायरल हो रहे हैं. NMF NEWS इनकी पुष्टि नहीं करता. छात्रों की सीधी-सीधी मांग है कि वे अपने टीचर के लिए न्याय चाहते हैं. वे चाहते हैं कि उन पर झूठा केस करने और धमकी देने का सिलसिला बंद हो. इसके साथ ही धमकी देने वाली महिला फैकल्टी को कॉलेज से हटाया जाए. वहीं इस मामले पर पाकिस्तानी सेना की ओर से कहा गया है कि संबंधित अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें