Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भारत का एक और दुश्मन ढेर...पाकिस्तान में मस्जिद के गेट पर आतंकी अब्दुल अजीज की मौत, किसी अज्ञात ने खाने में दिया जहर

पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन को ठिकाने लगा दिया गया है. इस्लामाबाद की एक मस्जिद के गेट पर आतंकी कारी सईद अब्दुल अजीज ढेर हो गया. किसी अज्ञात ने उसके खाने में कथित तौर जहर देकर उसे जहन्नुम भेज दिया.

Image Source: Social Media/ Videograb
Loading Ad...

पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों का चुन-चुनकर इलाज हो रहा है. किसी आतंकी को राह चलते मार दे रहा है, कोई घर में घुसकर मौत के घाट उतार रहा है, तो गई गला रेत दे रहा है. इतना ही नहीं ये सब काम कोई अज्ञात है जो खुलकर कर रहा है. हाल के दिनों दर्जनों आतंक के आकाओं की इसी तरह के हमलों में मौतें हुई हैं. इसी दौरान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा आतंकी भी मस्जिद के गेट पर तड़प-तड़पकर जहन्नुम पहुंच गया.

मस्जिद की गेट पर मारा गया कारी सईद अब्दुल अजीज

और ये कोई और नहीं बल्कि 26/11 के मुंबई हमले में शामिल रहा कारी सईद अब्दुल अजीज था. कहा जा रहा है कि उसे किसी ने खाने में जहर दे दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बैग रखता है और गिरता है, फिर उठ ही नहीं पाता है.

Loading Ad...

घटना 8 अगस्त की, स्थान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद की बताई जा रही है. इसका वीडियो वायरल होते ही आतंकियों सहित पाक फौज में हड़कंप मच गया है, जो इन्हें अपने भारत विरोधी मकसद के लिए इस्तेमाल किया करते हैं.

Loading Ad...

PAK फौज-आतंकियों में हड़कंप

स्थानीय मीडिया की मानें तो मस्जिद आने से पहले आतंकी अब्दुल अजीज को किसी ने खाने में जहर मिलाकर दे दिया. वो किसी अज्ञात जगह पर खाने खाने गया था. इसके बाद वो अपना सामान लेकर जैसे ही मस्जिद के गेट तक पहुंचा, वह अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि इस दौरान उसके साथी उसे उठाकर अस्पताल ले गए. हालांकि ना तो उसकी मौत की असल वजह पता चल पाई है और ना ही वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो पाई है. इतना ही नहीं पुलिस और ISI ने भी पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है. वैसे पुलिस प्रशासन ने जहर दिए जाने की बात का खंडन किया है.

Loading Ad...

26/11 हमले की प्लानिंग में शामिल था अब्दुल अजीज

आपको बता दें कि जिस  कारी सईद अब्दुल अजीज की जान कथित तौर पर किसी अज्ञात ने ली है, वो कोई आम आतंकी नहीं था. वो 26/11 हमले की प्लानिंग में भी शामिल था. इतना ही नहीं उसे लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा चेहरा माना जाता था. उसने कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया.

कौन था अब्दुल अजीज?

Loading Ad...

रिपोर्ट्स की मानें तो लश्कर-ए-तैयबा के राहत और बचाव विंग की अगुवाई भी करता था. कारी का विभाग कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखता था. इतना ही नहीं उन्हें आर्थिक मदद भी मुहैया कराता था. हालांकि कारी सहित अन्य आतंकियों की हो रही मौतों ने आतंक के आकाओं में खौफ़ पैदा कर दिया है.

वह एक खास विभाग का अगुआ था. यह विभाग जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने का काम करता था.उसकी अचानक मौत ने क्षेत्रीय खुफिया पर्यवेक्षकों का ध्यान खींचा है. 

किसी अज्ञात ने खाने में दिया जहर!

Loading Ad...

जहां तक उसकी मौत का सवाल है तो इसके पीछे जहर की वजह इसलिए बताई जा रही है क्योंकि वो मस्जिद पहुंचने से पहले किसी अज्ञात होटल में खाना खाया, जिसकी वजह से टाइमिंग से तो यही लगता है कि किसी ने उसे ठिकाने लगाया है. हालांकि एक्सपर्ट्स ने गंभीर मेडिकल इमरजेंसी की संभावना से भी इनकार नहीं किया है.

आपको बता दें कि बीते दिनों ही लश्कर-ए-तैयबा के कमाडंर रिजवान हनीफ ने खुद ही कैमरे पर स्वीकार किया था पाकिस्तान में पिछले 3 से 4 साल के दौरान अज्ञात हमलावरों ने 30 से ज्यादा टॉप और खूंखार आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचा दिया है. ये आतंकी कराची, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसे बड़े शहरों में ढेर हुए थे.

कितने आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने भेजा जहन्नुम, देखें लिस्ट!

हमजा बुरहान- 2019 पुलवामा हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल, मुजफ्फराबाद, PoK में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

शेख यूसुफ अफरीदी- लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर/ऑपरेटिव, खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी

Loading Ad...

अबू कतल सिंधी- लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर; राजौरी-रियासी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा, झेलम, पंजाब में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

सैफुल्लाह खालिद- लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर/ऑपरेटिव, पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या

अकरम खान उर्फ अकरम गाजी- लश्कर-ए-तैयबा का पूर्व भर्ती प्रमुख/शीर्ष कमांडर, बाजौर, खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

Loading Ad...

शाहिद लतीफ- जैश-ए-मोहम्मद का वरिष्ठ सदस्य; पठानकोट हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल, डस्का, सियालकोट की मस्जिद में गोली मारकर हत्या

बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम- हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर, रावलपिंडी में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

सैयद खालिद रजा- अल-बद्र का पूर्व कमांडर, कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

जाहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद- जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा; IC-814 अपहरण मामले से संबंधित, कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...