Advertisement

Loading Ad...

पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़, 13 की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

बन्नू में शनिवार को पुलिस और हथियारबंदों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Image Credits: Representational
Loading Ad...

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) यासिर अफरीदी ने डॉन को बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान 12 बंदूकधारियों को मार गिराया गया. जबकि एक पूर्व पुलिस कर्मी भी इसका शिकार हो गया.

गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए

बन्नू मेडिकल टीचिंग इंस्टीट्यूशन के प्रवक्ता ने बताया कि मृतक को जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया था और उसकी पहचान “फेडरल कॉन्स्टेबुलरी के सेवानिवृत्त कर्मी” के रूप में हुई.

Loading Ad...

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले ही उन पर गोलियां बरसाई जाने लगीं. हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया गया है.

Loading Ad...

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बराकजई इलाके में बड़ी संख्या में हथियारबंद मौजूद हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ रही हिंसा

Loading Ad...

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में सत्ता के खिलाफ बगावत बढ़ी है. बलोच आबादी हर मंच से पाकिस्तानी हुक्मरानों की ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाती आ रही है.

सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराती आई है. एक दिन पहले, ही खैबर जिले की बारा तहसील में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी का शिकार एक पुलिस अधिकारी हुआ था.

15 पुलिसकर्मियों की गई जान 

Loading Ad...

इस महीने की शुरुआत में, इस्लामाबाद ने बन्नू के फतेह खेल पुलिस पोस्ट पर हुए आत्मघाती हमले (10 मई) के बाद अफगानिस्तान को “कड़ा विरोध पत्र” जारी किया था. इस हमले में 15 पुलिसकर्मियों की जान गई थी.

यह भी पढ़ें

12 मई को लक्की मरवत इलाके में बम धमाका किया गया. उस विस्फोट में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 33 घायल हुए थे. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत में लोअर साउथ वजीरिस्तान के वाना क्षेत्र में हुए विस्फोट में एक कबायली प्रमुख समेत तीन लोगों की जान गई.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...