Advertisement
LPG: 1 मई से सिलेंडर महंगा? जानिए गैस कनेक्शन और बुकिंग पर क्या हुए नए नियम लागू
LPG Crisis: कुछ लोगों का यह भी मानना हैं कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं. हालांकि यह अभी सिर्फ अनुमान हैं, लेकिन आम लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक हैं क्योकि गैस का खर्च सीधे घर के बजट पर असर डालता हैं.
Advertisement
LPG Crisis: हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनिया रसोई गैस के दाम तय करती हैं. ऐसे में माना जा रहा हैं कि 1 मई से गैस सिलेंडर महंगा हो सकता हैं., कुछ लोगों का यह भी मानना हैं कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं. हालांकि यह अभी सिर्फ अनुमान हैं, लेकिन आम लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक हैं क्योकि गैस का खर्च सीधे घर के बजट पर असर डालता हैं.
नए गैस कनेक्शन पर फिलहाल रोक
सरकार ने अभी नए एलपीजी कनेक्शन देने पर अस्थायी रोक लगा दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि इस समय सबसे जरूरी काम है मौजूदा उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करना. इसी वजह से कम से कम एक महीने तक नए कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे. इसका मतलब यह है कि जो लोग नया कनेक्शन लेने की सोच रहे थे, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
Advertisement
सिलेंडर बुकिंग के नियम हो सकते हैं सख्त
Advertisement
सरकार बुकिंग के नियमों में भी बदलाव करने की तैयारी कर रही है. अभी शहरों में एक सिलेंडर के बाद दूसरा लेने के लिए 25 दिन का इंतजार करना पड़ता है, जबकि गांवों में यह अवधि 45 दिन है. अब इस नियम को स्थायी बनाया जा सकता है. यानी पहले की तरह जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक कर पाना शायद संभव नहीं होगा. यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है ताकि गैस की सप्लाई संतुलित बनी रहे और हर उपभोक्ता तक सही समय पर पहुंचे.
ओटीपी सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता
Advertisement
गैस डिलीवरी को और सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ओटीपी आधारित सिस्टम को पूरी तरह लागू किया जा रहा है.अब सिलेंडर की डिलीवरी तभी मिलेगी जब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी आप बताएंगे. इससे फर्जी बुकिंग और गलत डिलीवरी पर काफी हद तक रोक लगेगी. सरकार चाहती है कि यह नियम सख्ती से लागू हो ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो.
कुछ शहरों में सप्लाई की दिक्कत और ब्लैक मार्केटिंग
दक्षिण भारत के कुछ शहरों जैसे हैदराबाद, विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा में गैस की सप्लाई को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं. खासकर होटलों और व्यवसायिक जगहों पर पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. इसी वजह से कुछ लोग घरेलू सिलेंडर का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और छापेमारी भी हो रही है, फिर भी ब्लैक मार्केटिंग की खबरें बीच-बीच में सामने आ रही हैं.
Advertisement
क्या हैं आम लोगों के लिए विकल्प
यह भी पढ़ें
मौजूदा हालात को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि लोग पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) जैसे विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं. इससे बार-बार सिलेंडर बुक करने और इंतजार करने की परेशानी से राहत मिल सकती है. खासकर बड़े परिवारों के लिए 25 दिन का इंतजार मुश्किल हो सकता है. ऐसे में अभी के लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाए और जहां संभव हो, वैकल्पिक साधनों पर भी ध्यान दिया जाए.