Advertisement

Loading Ad...

ट्रेन से फ्री में सफर कर सकेंगे ये लोग, रेलवे की MST योजना के बारे में जानें, बचाएं अपने हजारों रुपए

Railway: कई बार भीड़, टिकट लेने की लाइन और रोज का खर्च इन सब चीजों को मुश्किल बना देता हैं, ऐसे में अगर कोई सुविधा मिल जाए जो सफर को आसान भी बनाए और जेब पर बोझ भी कम करे, तो इससे बेहतर क्या हो सकता हैं.

Image Source: Canva
Loading Ad...

Indian Railway: भारत में लाखों लोग हर दिन ट्रेन में सफर करते हैं. खासकर छात्र, जो सुबह -सुबह घर से निकलते हैं और स्कूल या कॉलेज पहुंचने के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं. कई बार भीड़, टिकट लेने की लाइन और रोज का खर्च इन सब चीजों को मुश्किल बना देता हैं, ऐसे में अगर कोई सुविधा मिल जाए जो सफर को आसान भी बनाए और जेब पर बोझ भी कम करे, तो इससे बेहतर क्या हो सकता हैं.

छात्रों के लिए राहत की खबर

बहुत कम लोगों को पता है कि Indian Railways छात्रों के लिए एक खास सुविधा देता है. इसे Monthly Season Ticket यानी MST कहा जाता है. इस सुविधा के तहत छात्र अपने घर से स्कूल या कॉलेज तक रोज़ाना यात्रा काफी कम खर्च में, कई मामलों में लगभग फ्री कर सकते हैं. जो बच्चे रोज़ आना-जाना करते हैं, उनके लिए ये किसी राहत से कम नहीं है.

Loading Ad...

कौन-कौन ले सकता है फायदा?

Loading Ad...

ये सुविधा उन छात्रों के लिए है जो नियमित पढ़ाई कर रहे हैं, चाहे वो स्कूल में हों या कॉलेज में. इसमें एक छोटी सी शर्त भी है जिसे जानना जरूरी है. लड़कियों को यह सुविधा ग्रेजुएशन तक मिलती है, जबकि लड़कों के लिए यह 12वीं कक्षा तक लागू होती है. यानी पढ़ाई के दौरान सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने खास ध्यान रखा है.

किन बातों का रखना होगा ध्यान?

Loading Ad...

अब ऐसा नहीं है कि बस टिकट मिल गया और कहीं भी, कभी भी इस्तेमाल कर लिया. इसके साथ कुछ जरूरी नियम भी जुड़े हैं. जैसे कि यह टिकट सिर्फ Monthly Season Ticket (MST) के रूप में ही मिलता है, Quarterly वाला विकल्प इसमें नहीं होता. इसके अलावा, यात्रा की अधिकतम दूरी 150 किलोमीटर तक ही तय की गई है. वहीं, एक और अहम बात, यह टिकट सिर्फ सेकंड क्लास में ही मान्य होता है. और इससे आप मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर नहीं कर सकते.यानी यह सुविधा खासतौर पर रोज़मर्रा के लोकल या पैसेंजर सफर को ध्यान में रखकर बनाई गई है. अच्छी बात ये है कि इस पर किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता.

टिकट बनवाना अब हुआ और आसान

यह भी पढ़ें

पहले टिकट बनवाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब चीजें काफी आसान हो गई हैं. UTS Mobile App की मदद से आप घर बैठे ही अपना टिकट बना सकते हैं या उसे रिन्यू कर सकते हैं. यह ऐप पेपरलेस टिकट की सुविधा देता है, जिससे न सिर्फ समय बचता है बल्कि झंझट भी कम हो जाता है. जब आप टिकट बुक करते हैं, तो वह अगले दिन से वैलिड हो जाता है. यानी आपको पहले से प्लानिंग करके टिकट लेना होता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...