Advertisement
IRS अफसर की बेटी से रेप और हत्या ने सिखाया पाठ, जानिए क्यों जरूरी है नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन
Servants Verification: अपने घर में काम करने वाले लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, उन्हें परिवार जैसा मानने लगते हैं, लेकिन कई बार बिना पूरी जानकारी के किया गया यही भरोसा भारी पड़ सकता हैं. यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं हैं , बल्कि एक चेतावनी भी हैं, कि सुरक्षा को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, खासकर तब जब बात घर और परिवार की हो.
Advertisement
Servant Verification: हाल ही में अमर कॉलोनी में हुई एक बेहद दर्दनाक घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया. एक सीनियर अफसर के घर में काम कर चुके व्यक्ति पर गंभीर अपराध का आरोप लगा, और इस मामले ने हर परिवार को सोचने पर मजबूर कर दिया है. हम अक्सर अपने घर में काम करने वाले लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, उन्हें परिवार जैसा मानने लगते हैं, लेकिन कई बार बिना पूरी जानकारी के किया गया यही भरोसा भारी पड़ सकता हैं. यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं हैं , बल्कि एक चेतावनी भी हैं, कि सुरक्षा को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, खासकर तब जब बात घर और परिवार की हो.
पुलिस वेरिफिकेशन क्यों है इतना जरूरी?
जब हम किसी नए व्यक्ति को घर में काम के लिए रखते हैं, तो हम उसे सिर्फ काम ही नहीं देते, बल्कि अपने घर की जिम्मेदारी भी सौंपते हैं. वह हमारे घर के हर कोने तक पहुंचता है, हमारे बच्चों और बुजुर्गों के करीब होता है। ऐसे में उसका बैकग्राउंड जानना बहुत जरूरी हो जाता है.
पुलिस वेरिफिकेशन एक तरह की सुरक्षा ढाल की तरह काम करता है. इससे यह पता चल जाता है कि उस व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है. साथ ही, अगर उस व्यक्ति को पता होता है कि उसकी सारी जानकारी पुलिस के पास दर्ज है, तो वह गलत काम करने से पहले कई बार सोचता है.
इतना ही नहीं, अगर भविष्य में कोई परेशानी होती है, तो पुलिस के पास पहले से जानकारी होने की वजह से जांच करना आसान हो जाता है. कुछ जगहों पर तो बिना वेरिफिकेशन के नौकर रखने पर घर के मालिक को भी जिम्मेदार माना जा सकता है.
Advertisement
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लेना जरूरी है?
Advertisement
किसी भी डोमेस्टिक हेल्पर को काम पर रखने से पहले उसकी बुनियादी जानकारी जरूर लेनी चाहिए. यह काम छोटा लग सकता है, लेकिन आगे चलकर बहुत काम आता है. आपको उससे पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर ID, एक पासपोर्ट साइज फोटो, उसका मोबाइल नंबर और उसका स्थायी पता जरूर लेना चाहिए. इन सभी दस्तावेजों की कॉपी अपने पास संभालकर रखना एक समझदारी भरा कदम है.
पुलिस वेरिफिकेशन कैसे कराएं?
Advertisement
इस प्रक्रिया को करना अब पहले जितना मुश्किल नहीं रहा. आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर एक साधारण फॉर्म भर सकते हैं, जिसमें उस व्यक्ति की पूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. अब कई राज्यों में यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिससे आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म जमा होने के बाद पुलिस उस व्यक्ति का बैकग्राउंड चेक करती है और रिपोर्ट तैयार करती है.
पुराने काम की जानकारी लेना भी है जरूरी
यह भी पढ़ें
अगर आपका हेल्पर पहले कहीं काम कर चुका है, तो उसके पुराने मालिक से बात करना एक बहुत अच्छा तरीका है. इससे आपको उसके व्यवहार, ईमानदारी और काम करने के तरीके के बारे में सही और वास्तविक जानकारी मिलती है. कई बार छोटी-छोटी बातें ही बड़े फैसले लेने में मदद करती हैं, इसलिए इस स्टेप को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.