Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

15 अगस्त की सुबह नहीं होगी मेट्रो की टेंशन! सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें, DMRC ने बनाया खास प्लान

Metro: DMRC ने बताया है कि सुबह 4 बजे से लेकर नियमित टाइम-टेबल के मुताबिक सेवाएं शुरू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी.

Image Source: NMF News
Loading Ad...

Metro Timings: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप दिल्ली के लाल किले मे होने वाले समारोह में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ी राहत दी है. 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य दिनों से काफी पहले शुरू कर दी जाएगी. DMRC के मुताबिक, शनिवार सुबह 4 बजे से ही सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी. इसका मकसद उन लोगों को सुविधा देना है जो सुबह-सुबह लाल किले पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना चाहते हैं.

DMRC ने बताया है कि सुबह 4 बजे से लेकर नियमित टाइम-टेबल के मुताबिक सेवाएं शुरू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी. यानी लोगों को मेट्रो के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नियमित सेवा शुरू होने के बाद ट्रेने अपने तय शेड्यूल के अनुसार चलेंगी. ऐसे में जिन लोगों को समारोह स्थल तक जल्दी पहुंचना है, उनके लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक विकल्पों में से एक हो सकती है.

मेहमानों और आमंत्रित लोगों के लिए QR टिकट की व्यवस्था

Loading Ad...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों और आमंत्रित लोगों के लिए भी DMRC ने विशेष व्यवस्था की है. कॉर्पोरेशन ने रक्षा मंत्रालय को करीब 1,30,000 पहले से जारी QR टिकट उपलब्ध कराए हैं. इन टिकटों की मदद से समारोह में आने वाले आमंत्रित लोगों की मेट्रो यात्रा को आसान बनाया जाएगा और उन्हें टिकट लेने के लिए सामान्य यात्रियों की तरह लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा. 
इसके अलावा, जिन आमंत्रित लोगों के पास रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड होगा, उन्हें भी तय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रा के लिए विशेष QR टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन टिकटों के जरिए होने वाली यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय की ओर से DMRC को वापस किया जाएगा. यनी समारोह में आमंत्रित लोगों के लिए मेट्रो से आने-जाने की व्यवस्था को पहले से ही काफी व्यवस्थित किया गया है.

Loading Ad...

लाल किले के सबसे करीब कौन से मेट्रो स्टेशन हैं?

Loading Ad...

अगर आप लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मेट्रो से जाने की सोच रहे हैं, तो लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन आपके लिए सबसे उपयोगी रहेंगे. ये स्टेशन समारोह स्थल लाल किले के आसपास स्थित हैं और यहां से आगे का सफर अपेक्षाकृत आसानी से किया जा सकता है.
हालांकि, स्वतंत्रता दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहने की उम्मीद है. इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट, स्टेशन और सुरक्षा से जुड़े निर्देशों की जानकारी जरूर रख. खासकर लाल किले के आसपास भीड़ ज्यादा होने की संभावना है, इसलिए आखिरी समय की जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.

‘दूसरी आजादी के लिए आपकी मदद चाहिए...’, 15 अगस्त से पहले सोनम वांगचुक की बड़ी अपील

पतंग उड़ाने को लेकर भी DMRC की अपील

Loading Ad...

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले DMRC ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से एक और जरूरी अपील की है. लोगों से कहा गया है कि वे मेट्रो की ऊंची लाइनों और उनके आसपास पतंग न उड़ाएं. दरअसल, पतंग की डोर अगर मेट्रो के हाई-वोल्टेज ओवरहेड इक्विपमेंट यानी OHE के संपर्क में आ जाती है, तो इससे गंभीर खतरा पैदा हो सकता है.
मेट्रो के बिजली वाले उपकरणों में पतंग की डोर फंसने से न केवल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, बल्कि यात्रियों, कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा आ सकता है। इसलिए DMRC ने लोगों से जिम्मेदारी दिखाने और मेट्रो ट्रैक के आसपास पतंग उड़ाने से बचने की अपील की है. स्वतंत्रता दिवस खुशी और उत्साह का त्योहार है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.

लाल किले पर कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक पर भी असर

यह भी पढ़ें

उधर, 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले गुरुवार को लाल किले में फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित की गई. समारोह को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है.15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा और इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के राजधानी में पहुंचने की संभावना है.
से में दिल्ली में कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है और कुछ रास्तों पर पाबंदियां भी देखने को मिल सकती हैं. अगर आप 15 अगस्त को दिल्ली में कहीं आने-जाने वाले हैं, तो बेहतर होगा कि समय से घर से निकलें और मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने पर विचार करें. DMRC की सुबह 4 बजे से शुरू होने वाली सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुबह जल्दी लाल किले पहुंचना है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...