×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सरकार का नया नियम, टोल टैक्स पर बदलने वाला है पूरा सिस्टम, जानें क्या है प्लान?

Toll Plaza New Rules: नई व्यवस्था लागू होते ही टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. मतलब साफ है अब आपको जेब में छुट्टे पैसे रखने की की जरूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन अब इसे कुछ दिनों बाद लागू किया जाएगा

सरकार का नया नियम, टोल टैक्स पर बदलने वाला है पूरा सिस्टम, जानें क्या है प्लान?
Image Source: canva
Advertisement

Toll Plaza New Update: 1 अप्रैल 2026 यानी कल से ही देश में कई नए नियम लागू हो गए हैं, चाहे बात टैक्स की हो, यूपीआई (Unified Payments Interface) की हो या फिर रोजमर्रा की सुविधाओं की. इसी बीच एक बड़ा बदलाव, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसे फिलहाल थोड़ा टाल दिया गया है. सरकार की योजना थी कि आज से पूरे देश में टोल प्लाजा पर पूरी तरह कैशलेस सिस्टम लागू कर दिया जाए, लेकिन अब इसे 1 मई 2026 से लागू किया जाएगा. यानी अभी एक महीने तक पुराना सिस्टम चलेगा, उसके बाद पूरी तरह डिजिटल पेमेंट ही मान्य होगा. 

अब टोल पर कैश नहीं चलेगा

नई व्यवस्था लागू होते ही टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. मतलब साफ है अब आपको जेब में छुट्टे पैसे रखने की की जरूरत नहीं पड़ेगी. भुगतान के लिए आपको डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करना होगा, जैसे FASTag, UPI या QR कड. इस बदलाव का मकसद है कि टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म किया जाए और सफर को ज्यादा आसान और तेज बनाया जाए.

गलत कटे पैसे तो जल्दी मिलेंगे वापस

कई बार ऐसा होता है कि टोल पर गलती से ज्यादा पैसे कट जाते हैं या डबल चार्ज (Double Charge) हो जाता है. यह लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है. अब इस समस्या को भी ध्यान में रखा गया है. नई व्यवस्था के तहत अगर आपके खाते से गलत तरीके से टोल कटता है, तो 48 घंटे के अंदर रिफंड मिल जाएगा. अगर इसमें देरी होती है, तो संबंधित एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. यानी अब आपकी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. 

Advertisement

सिस्टम होगा ज्यादा साफ और भरोसेमंद

सरकार की नई गाइडलाइंस का मकसद सिर्फ डिजिटल पेमेंट लागू करना नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाना भी है.  जब हर भुगतान डिजिटल होगा, तो रिकॉर्ड भी साफ रहेगा और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाएगी. इससे लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा और शिकायतें भी कम होंगी.

यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को ही मिलेगा. अब आपको टोल प्लाजा पर लंबी लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गाड़ी बिना रुके आगे बढ़ेगी, जिससे समय भी बचेगा और सफर भी आरामदायक होगा. साथ ही, डिजिटल पेमेंट होने से लेनदेन ज्यादा सुरक्षित और तेज होगा न नकदी का झंझट, न छुट्टे पैसों की परेशानी. 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें